फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेगम जान' पर फिदा है ये शख्स, जानिए 'बेगम जान' किसकी सबसे बड़ी फैन हैं

Sun, 16 Apr 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
एक शख्स 'बेगम जान' पर फिदा है और 'बेगम जान' किसी और की सबसे बड़ी फैन हैं और उनकी प्रशंसक हैं। इस खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पंजाब पहुंचे तो प्रदेश के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दोनों मुल्कों के बंटवारे पर बने वंड म्यूजियम में बंटवारे का दर्द देखा। शाम को बेगम जान की स्क्रीनिंग एक होटल में हुई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

3 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
इस मौके पर बंटवारे के दर्द सांझा करते हुए महेश भट्ट ने फिल्म के दौरान शूटिंग की कुछ किस्से सुनाएं, वहीं विद्या बालन को लेकर भी एक खुलासा किया। महेश भट्ट कहते हैं कि मैं बेगम जान पर फिदा हूं। मेरी सोच के मुताबिक बंटवारे के दर्द को बयां करती हुई यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे देखकर जुबां पर केवल बेगम जान होगी।

4 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे व सभी टीम ने बेहतरीन काम किया है। मैं समझता हूं कि बेगम जान को हर परिवार बार-बार देखना चाहेगा, जिसने बंटवारे में कुछ भी खोया होगा। बंटवारे में दोनों देशों ने बहुत कुछ खोया है। जंग में चलने वाली गोलियां किसी मां के ही लाल का कलेजा छलनी करती हैं। वह मां पाकिस्तान की हो या हिंदुस्तान की।
विज्ञापन

5 of 8
महेश भट्ट
महेश भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान को भी बातों में लपेटते हुए कहा कि अच्छा पड़ोसी के साथ-साथ मैत्री धर्म निभाना हर पड़ोसी का फर्ज बनता है।  दोनों मुल्कों को मिलकर आतंक से लड़ना चाहिए, दोनों मुल्कों की जंग आतंक से है दोनों तरफ की अवाम के साथ नहीं। उन्होंने कहा पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक कुलभूषण जाधव का मामला ओपन कोर्ट में चलना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
महेश भट्ट
पाकिस्तान में बेगम जान को बैन कर दिया गया है। महेश भट्ट कहते हैं कि पहले फिल्म देखें फिर फैसला करे। बेगम जान में बंटवारे का दर्द बताया गया है। बंटवारे में कैसे बेटियां बंट गई, कैसी बहनें बिछुड़ी। किस तरह कोख उजड़ीं, यह दर्द है। पाकिस्तान अवाम ने फिल्म बैन नहीं की है, बल्कि सियासतदानों ने की है।
विज्ञापन

7 of 8
महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला
भट्ट आगे कहते हैं भारत-पाकिस्तान में दो तरह की अवाम सोचती है। एक जंग तो दूसरी मोहब्बत। मेरे समझ में दोनों मुल्कों को मिलकर आतंक से जंग लड़नी चाहिए और मोहब्बत से दोनों एक साथ रहना चाहिए। फनकारों के लिए कोई सरहद नहीं होती। मोहम्मद रफी के गीत पाकिस्तान भी सुनता है और भारत भी गुनगुनाता है।
विज्ञापन

8 of 8
साक्षी मलिक की फैन हैं विद्या बालन
विद्या बालन की बात आई तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए बताया कि हरियाणा से तो उनका खास क्नेक्शन है। दरअसल, वे पहलवानी में 2016 ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली रोहतक की साक्षी मलिक की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में उनसे मिली तो विद्या के मुंह से निकला कि मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। साक्षी मलिक भी उनकी प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें