लुधियाना में खेली जा रही प्रो-रेसलिंग लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का शानदार रोमांच देखने को मिला। मुंबई दूसरी बार जीता। तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, प्रो रेसलिंग लीग का रोमांच, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
2 of 6
मुंबई गरुड़ ने बेंगलुरू योद्धा को हरा कर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने बेंगलुरू योद्धा को 5-2 से हरा कर लीग में टॉप पर पहुंच गया है। जबकि पंजाब रायल्स दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं हरियाणा अभी तक अंत तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
देखिए, प्रो रेसलिंग लीग का रोमांच, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
3 of 6
गुरुनानक स्टेडियम इंडोरहाल में चल रही प्रो-रेसलिंग लीग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का शानदार रोमांच देखने को मिला। लीग की सबसे ताकतवर टीम मुंबई ने शुरुआती चार बाउट में विपक्षीय टीम को धूल चटा दी। पहले बाउट में पुरुष वर्ग (125 किग्रा) में मुंबई के लेवन ने बेंगलुरू के डेविट को 4-1 से मात दी।
देखिए, प्रो रेसलिंग लीग का रोमांच, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
4 of 6
दूसरे मुकाबले में पुरुष वर्ग (57किग्रा) मुंबई के राहुल अवारे ने बेंगलूरू के संदीप तौमर को 5-0 से पटखनी दी। तीसरा मुकाबला महिला वर्ग (53 किग्रा) में मुंबई की ओडूनायो ने बैंगलूरू की ललिता को पहला ही राउंड में करारी पटखनी देते हुए 10-0 से बाउट जीत लिया।
विज्ञापन
देखिए, प्रो रेसलिंग लीग का रोमांच, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
5 of 6
चौथा मुकाबला महिला वर्ग (48 किग्रा)में मुंबई की रीतू फोगट ने बैंगलुरु योद्धा की अलिसा को अंतिम चरण में 9-6 से बाउट जीता। लीग की ताकतवर महिला वर्ग खिलाड़ी (69किग्रा) मुंबई की एडलिन-ग्रे ने नवजोत कौर को पहले ही बाउट में 10-0 से मात दी। पुरुष वर्ग (74 किग्रा) में ओलंपिक में क्वालिफायर करने वाले बेंगलुरू के नर्सिंग यादव व मुंबई के प्रदीप के बीच मुकाबला खेला गया।
देखिए, प्रो रेसलिंग लीग का रोमांच, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
6 of 6
बेंगलुरू के नर्सिग यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई के प्रदीप को 6-0 से बाउट दी। अंतिम मुकाबला पुरुष वर्ग (65किग्रा) में बेंगलुरू के बजरंग पुनिया व मुंबई के अमित दिनांकर के बीच खेला गया। बजंरग ने अमित को 6-3से बाउट दिया।