हरियाणा के सेहत मंत्री अनिल विज का एक दांत निकालने के लिए पीजीआई के 12 डॉक्टर अवकाश दिवस पर भी ऑन डयूटी दिखे। देखिए, तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
मंत्री जी का दांत निकालने को 12 डाक्टर छुट्टी में ऑनडयूटी
2 of 5
झज्जर में केंसर अस्पताल के भूमि पूजन के बाद लौट रहे चिकित्सा मंत्री शनिवार को रोहतक में ही रुके थे। चिकित्सा मंत्री को हल्का बुखार भी था और दांत में भी दर्द हो रहा था। तबियत खराब होने के बाद विज को अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि बुखार तो अस्पताल जाने से पहले ही उतर गया था, लेकिन ज्यादा परेशानी दांत की वजह से हो रही थी। ऐसे में उन्हें टाइटेनियम का दांत इंप्लांट कराना पड़ा।
विज्ञापन
मंत्री जी का दांत निकालने को 12 डाक्टर छुट्टी में ऑनडयूटी
3 of 5
पीजीआई डीसी के 12 चिकित्सकों की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद मंत्री का खराब दांत निकाल कर उसकी जगह नकली दांत लगाया गया। सर्जरी के बाद करीब 45 मिनट उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया। डेंटिस्ट की टीम ने इस दौरान एक बार और जांच की। इसके बाद विज अंबाला के लिए रवाना हो गए।
मंत्री जी का दांत निकालने को 12 डाक्टर छुट्टी में ऑनडयूटी
4 of 5
डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी और उनकी टीम ने माइनर ओटी में चिकित्सा मंत्री के खराब दांत को निकाल कर उसकी जगह टाइटेनियम का दांत लगाया। पीजीआई प्रशासन ने हालांकि इसकी कीमत बताने से इनकार कर दिया। लेकिन एक घंटे चली प्रोसेस के बाद अनिल विज का दांत इंप्लांट किया गया। इसके बाद उन्हें पीजीआई के गेस्ट हाउस में ले जाया गया। जहां करीब आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
मंत्री जी का दांत निकालने को 12 डाक्टर छुट्टी में ऑनडयूटी
5 of 5
चिकित्सा मंत्री ने यहां इलाज कराने के लिए हम पर विश्वास जताया यह खुशी की बात है। उन्होंने पूरा सहयोग किया और एक घंटे में दांत इंप्लांट कर दिया गया। इस काम को करने में चार सीनियर डॉक्टरों के अलावा टीम लगी थी। -डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य डेंटल कॉलेज पीजीआई