फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पहली महिला पायलट बनीं 'प्रियंका', सीएम ने भी दी बधाई

Thu, 13 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Beniwal
'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’ मिलिए प्रियंका से जिसकी तारीफ सीएम भी कर रहें है।
विज्ञापन

2 of 6
पायलट प्रियंका बैनीवाल
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव सूलीखेड़ा की बेटी प्रियंका ने बादलों के पार जाने के अपने सपने को आखिरकार पूरा कर ही लिया है। प्रियंका को इंडिगो एयरलाइंस में बतौर पायलट चयनित कर लिया गया है। किसान परिवार में जन्मी प्रियंका बैनीवाल के पिता सूरत सिंह और भाई संदीप सिंह-बीरेंद्र दोनों खेतीबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका छोटी उम्र से ही आसमान में उड़ते हवाई जहाजों को देखकर उन्हें छूने के सपने देखती थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पायलट प्रियंका बैनीवाल
प्रियंका ने इसी सपने को उड़ान दी और अपनी मेहनत के दम पर हवाई जहाज के कॉकपिट में बतौर इंचार्ज बैठने की पूरी तैयारी कर ली है। नीदरलैंड में दो माह की ट्रेनिंग के बाद फतेहाबाद जिले की यह बेटी जब वापस आएगी तो अपने किसान पिता सूरत सिंह को हवाई जहाज की सैर कराना उसकी दिली ख्वाहिश है। प्रियंका फिरोजपुर में अपने फौजी अफसर पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ रह रही हैं।

4 of 6
पायलट प्रियंका बैनीवाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी प्रियंका को फेसबुक पेज के माध्यम से बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुरू से ही धुन की पक्की रही प्रियंका ने छठी कक्षा तक भट्टू के श्री बाला जी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद दसवीं हिसार से करने के बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए हिंदु कालेज सोनीपत में पहुंची। हिसार फ्लाइंग क्लब से ही प्रियंका ने कॉकपिट टेस्ट पास किया तो दिल्ली फ्लाइंग क्लब से प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के बाद डीजीसीए ने उन्हें लाइसेंस दिया। इसके बाद प्रियंका ने फिलीपींस में ट्रेनिंग की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Beniwal
वहां से वापसी के बाद इंडिगो में सात चरणों की मुश्किल परीक्षा को पास कर साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की। इसके बाद उसने भट्टू की पहली पायलट बेटी बनने का गौरव हासिल कर लिया। प्रियंका बैनीवाल 4 सितंबर को दो माह की ट्रैनिंग पर नीदरलैंड जाएंगी। वहां पर प्लेन उड़ाने से संबंधित सभी छोटे से छोटे पहलुओं की जानकारी हासिल करने के बाद प्रियंका वापिस भारत आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka Beniwal
शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस से इस बारे में सूचना आते ही भट्टू के सूलीखेड़ा स्थित प्रियंका के मायके में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रियंका पिछले कई दिन से अपने मायके में ही आए हुए थे। इस मौके पर अपनी लाडली बेटी का सपना पूरा होने पर उसका मुंह मीठा करवाते समय उसके पिता सूरत सिंह की आंखें भर आई। उनकी माता ब्रहमवती देवी ने भी इस मौके पर अपनी बेटी प्रियंका को सीने से लगा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें