फर्स्ट डे फुल शो और अपने रोमांच पर मैच, इस बीच युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि प्रीति जिंटा भड़क गई और सभी की सांसें सूख गईं। जानिए क्या हुआ था।
विज्ञापन
2 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
पीसीए स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच चल रहा था। इस दौरान किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा दर्शकों को टीशर्ट बांट रही थी। एक युवक टीशर्ट लपकने के चक्कर में स्टेडियम से मैदान में गिरने लगा तो प्रीति जिंटा भड़क गईं। गुस्से में कहा कि भगदढ़ मत मचाओ, टीशर्ट से पहले सुरक्षा का ख्याल रखो। प्रीति को गुस्से में देखकर युवक और प्रबंधकों की सांसें एक बार तो सूख गई थीं।
विज्ञापन
3 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
बता दें कि आईपीएल का क्रेज आखिर ट्राइसिटी के दर्शकों को मोहाली स्थित आई एस बिंद्रा स्टेडियम तक खींच लाने में कामयाब रहा। शुक्रवार को यहां पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। फटाफट और रोमांच से भरे इस मुकाबले को देखने के लिए ट्राइसिटी और आस पास से दर्शक देखने के लिए पहुंचे। इस मुकाबले में दोनों टीमों की और से पंजाबी खिलाड़ी खेल रहे थे।
4 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के चौक-छक्कों को देखने के लिए दर्शक शाम 6 बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। मैच शुरू होते ही पूरा स्टेडियम फुल हो गया। सनराइजर्स की और से डेविड वार्नर और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने किंग्स के घरेलू मैदान पर धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही खब्बू बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर शुरू से आक्रामक रूख अपनाते हुए 9.1 ओवर में टीम को स्कोर बिना विकेट खोए स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
5 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
मैच से एक दिन पहले टीम के कोच टॉम मूडी ने फ्लू की वजह से स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के खेलने पर संशय जताया था। लेकिन युवराज सिंह को फाइटर यू ही नही कहा जाता, मैदान पर खेलने के ज्ज्बे के आगे युवी के फ्लू की भी नही चली। मैच शुरू होने से पहले जब मैदान में युवी वार्मअप कर रहे थे तो प्रशंसकों ने युवी कम बैक, कम बैक बोल कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
इस दौरान अपने प्रशंसकों को भी युवी ने बैट को हवा में उठाकर धन्यवाद भी किया। लेकिन युवी मैच में अधिक रन नही बना पाए और 12 गेंदों पर 15 के निजी स्कोर पर आउट हुए। आईपीएल के पहले तीन सत्र तक किंग्स इलेवन के आइकॉन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह पिछले कुछ सत्र से आईपीएल की अन्य टीमों से खेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले सभी मैचों में किंग्स की सह मालकिन प्रीति टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचती है। शुक्रवार का जैसे ही युवराज सिंह सस्ते में आउट हुए, प्रीति जिंटा की खुशी देखते ही बनती थी, वह हाथों में टीम का झंडा लेकर लहराती हुई नजर आई। इस दौरान प्रीति ने मैच के हॉफ समय में स्टेडियम का चक्कर लागते हुए क्त्रिस्केट प्रशंसकों को किंग्स इलेवन की टी-शर्ट बांटी।
मैच के दौरान जब सनराइजर्स की ओर से डेविड वार्नर व शिखर धवन की ओर से मैदान के चारो तरफ चौके छक्के लगा रहे थे। तो पंजाब के कप्तान अपने सभी गेंदबाजों को विकेट झटकने के लिए प्रयोग कर रहे थे। लेकिन जब विकेट नही मिला तो उन्होंने खुद गेंद संभांली और अपने पहले ही ओवर में डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया । जिसके बाद प्रशंसकों ने खड़े होकर किंग्स के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।