फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम के बाद ये एक्ट्रेस बोलीं बेबाक, गणेश विसर्जन पर कह दी विवादित बात

Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
अजान को लेकर सोनू निगम का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि यह एक्ट्रेस बेबाकी से बोल पड़ी। इन्होंने गणेश विसर्जन को लेकर विवादित बयान दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट। - फोटो : amarujala
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की। वे अपनी शॉर्ट मूवी खून आली चिट्ठी की स्क्रीनिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम के अजान विवाद पर कहा कि मैं सोनू निगम को अच्छे से जानती हूं। क्योंकि उनके घर से दो मिनट की दूरी पर ही मेरा घर है।
विज्ञापन

3 of 6
रिचा चड्डा - फोटो : self
ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें किसी चीज से परेशानी हुई तो उसे सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की। जब गणेश विसर्जन होता है तो आमने-सामने बात करना तक मुश्किल हो जाता है। इतनी दिक्कत होती है कि ठीक से सो भी नही पाते।

4 of 6
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने कहा कि किसी एक व्यक्ति या धर्म पर इस तरह की बातें लागू नहीं होनी चाहिए। सभी धर्मो पर एक समान रुप से लागू हो, या तो फिर किसी पर ना हो। नही तो यह असमानता कहलाएगी। जिसे कोई काम नहीं होता, वही लोग ट्रोलिंग करते हैं और बेवजह बात को बढ़ाते रहते हैं। सुबह उठते ही कुछ लिख दिया और उसे आगे बढ़ाते गए। शायद उनकी रोजी रोटी ही इससे चलती है।
विज्ञापन

5 of 6
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने कहा कि लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ट्रैवलिंग होती रहती है। हर चीज पर पैनी नजर नहीं रख सकते। इसलिए जरुरी नहीं की हमें सभी चीजों का पता हो। सिविल सर्विसेज की तैयारी थोड़ी ना कर रहे हैं। एक्टर्स अपना काम कर रहे हैं और बाकी लोग अपना। इसलिए दोनों चीजों में बैलेंस होना जरुरी है। जिंदगी एक तरह से चीजों को झेलने का नाम है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप खुश रहना चाहते हैं या फिर परेशान।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
शॉर्ट फिल्म बनाने की बात पर ऋचा बोली, मेरे एक दोस्त ने फिल्म बनाई थी जिसमें अच्छा कंटेंट था। ऐंसा ही अच्छा कंटेंट बनाने की चाहत मेरी थी इसलिए प्रोडक्शन से जुड़ी। उनका मानना है कि फिल्में टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तरह होती हैं। बहुत कम लोग टेस्ट क्रिकेट पसंद करते हैं। वहीं टी20 हर कोई देखता है। इसलिए मैंने शॉर्ट फिल्म बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें