फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट को लेकर बेहद जरूरी खबर पढ़ें और संभल जाएं, वरना पछताना पड़ेगा

Wed, 31 Jan 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
passport
पासपोर्ट के बारे में ये खबर पढ़कर आपको झटका लगेगा। जरूर पढ़ें और संभल जाएं, देखिए कहीं आपके साथ ऐसा न हो जाएं, बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन पासपोर्ट
दरअसल, चंडीगढ़ पासपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नए जारी 254 पासपोर्ट वाला बैग बठिंडा पोस्ट आफिस पहुंचने से पहले ही गायब हो गया। ये पासपोर्ट 16 जनवरी को बठिंडा पहुंचने थे। इस मामले की जांच चंडीगढ़ पोस्ट आफिस के बडे़ अधिकारी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

3 of 5
passport
इस संबंध में संजय छिब्बर, स्वर्ण सिंह, कर्मजीत कौर, नवदीप कुमार और अमन ने बताया कि सभी ने विभिन्न तारीख में चंडीगढ़, लुधियाना और बठिंडा पासपोर्ट अथारिटी के पास आवेदन किया था। उनके पास पासपोर्ट बनने संबंधी मैसेज भी मोबाइल पर आ गए थे। इसके बाद वह मैसेज में दी गई तारीख के आधार पर पासपोर्ट लेने बठिंडा के मेन पोस्ट आफिस में पहुंचे। वहां तैनात पोस्टमास्टर पुरुषोत्तम दास ने उन्हें एक दो दिन में आने की बात कहकर टाल दिया।

4 of 5
पासपोर्ट ऑफिस
सोमवार को फिर आवेदनकर्ता जब पोस्टमास्टर पुरुषोत्तम दास के पास पहुंचे तो उन्होंने पहले दुर्व्यवहार किया। बाद में बताया कि जिस बैग में 254 पासपोर्ट थे, वह कहीं गायब हो गया है। इसके बाद जब आवेदनकर्ताओं ने गायब होने संबंधी लापरवाही के बारे में बात करनी चाही तो पोस्टमास्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। गायब पासपोर्ट में कई सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के भी पासपोर्ट थे। इनमें कई लोगों के पास वीजा है, जिन्होंने अपने पासपोर्ट की तिथि आगे बढ़ाने के लिए अप्लाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian passport
254 पासपोर्ट वाला बैग नहीं मिला है
इस संबंध में जब पोस्टआफिस बठिंडा के पोस्टमास्टर पुरुषोत्तम दास से बात की तो उन्होंने कहा कि 254 पासपोर्ट वाला बैग 16 जनवरी को बठिंडा पोस्ट ऑफिस में पहुंचना था। लेकिन वह अभी तक नहीं आया है। इस मामले की जांच चंडीगढ़ के अधिकारी कर रहे हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से दुर्व्यवहार करने के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर लोगों को कुछ गलत लगा है तो वह माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें