फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः सीएम साइकिल से, दुष्यंत ट्रैक्टर पर पहुंचे, दिग्गजों ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें

Tue, 22 Oct 2019 09:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 18
वोट डालने के बाद दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान करने प्रदेश भर के दिग्गज नेता, अधिकारी व गणमान्य हस्तियां पोलिंग बूथ पर पहुंची, यहां देखिए तस्वीरें...









 
विज्ञापन

2 of 18
परिवार के साथ चंद्रमोहन बिश्नोई ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
- पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने परिवार के साथ सेक्टर 8 डीएवी स्कूल में मतदान किया। चंद्रमोहन के बेटे सिद्धार्थ ने पत्नी शताक्षी बिश्नोई संग डाला वोट।
विज्ञापन

3 of 18
परिवार के साथ कविता जैन ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
- सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची मतदान केंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, बेटी ख्वाहिश जैन व बेटे दिव्यांक जैन के साथ डाला वोट, बेटी ख्वाहिश जैन और बेटे दिव्यांक जैन ने पहली बार दिया वोट

4 of 18
परिवार के साथ कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
- कुलदीप बिश्नोई ने हिसार के आदमपुर में पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला।
विज्ञापन

5 of 18
कंवरपाल गुर्जर मतदान करने के बाद - फोटो : अमर उजाला
- हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला
विज्ञापन

6 of 18
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
- जाट कॉलेज हिसार के बूथ नंबर 80 पर मतदान आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने वोट डाला
विज्ञापन

7 of 18
पत्नी के साथ वोट डालने के बाद ज्ञान चंद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
- पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्नी के साथ सेक्टर 17 विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

8 of 18
योगेश्वर दत्त - फोटो : अमर उजाला
- सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त वोट डालने पहुंचे। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा की जनता से शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करने की अपील की।

9 of 18
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार में यशोदा पब्लिक स्कूल में बने बूथ नंबर 103 पर मतदान किया।

10 of 18
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
- कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्नी के साथ सेक्टर 20 में बने बूथ पर मतदान किया।

11 of 18
रतन लाल कटारिया - फोटो : अमर उजाला
- अंबाला से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने माता मनसा देवी सेक्टर 4 पंचकूला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मतदान किया।

12 of 18
बबीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
- चरखी दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट ने परिवार के साथ बलाली गांव में बूथ नंबर 128 पर मतदान किया।

13 of 18
सांसद नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
- कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी व उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हल्का नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर में बूथ नम्बर 122 में डाला वोट।

14 of 18
राम बिलास शर्मा - फोटो : अमर उजाला
- भाजपा प्रत्याशी राम बिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव राठीवास में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में परिवार संग वोट डाला।

15 of 18
कैबिनेट मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
- कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट में शास्त्री कालोनी में बने बूथ नंबर 122 पर वोट डाला।

16 of 18
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में प्रेम नगर में बने बूथ नंबर 174 पर मतदान किया। उसके बाद लोगों से निष्पक्षता से और शांतिपूर्ण तरीके से वोट करने की अपील की।

17 of 18
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
- जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला मां नैना चौटाला और पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने सिरसा में बाल भवन में बने बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन

18 of 18
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
- गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में अपने पैतृक गांव सांघी में बूथ नंबर 13 में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ बेटे व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। मतदान से पहले हुड्डा परिवार ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
 
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें