फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: 4 राज्यों के पुलिसकर्मियों ने बनाई थी राम रहीम को भगाने की योजना

Thu, 14 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम कितना ताकतवर था इसबात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उसे भगा ले जाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 4 राज्यों की पुलिस के कुछ जवान लगे हुए थे। देखिए अब तक का बड़ा खुलासा।
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : SELF
पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में 25 अगस्त को डेरामुखी को पेशी के दौरान भगाने की रची गई साजिश में सिर्फ हरियाणा और पंजाब पुलिस के जवान ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim In Panchkula Court
यह खुलासा इस प्रकरण की जांच कर रही हरियाणा पुलिस ने किया है। इसी के चलते हरियाणा पुलिस ने अब चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के जवानों को नोटिस भेजकर उन्हें पेश होने के आदेश दिए हैं, जबकि पंजाब पुलिस के जवानों को पहले ही हरियाणा पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया हुआ है, लेकिन अभी तक ये जवान जांच में सहयोग करने के लिए हरियाणा पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।

4 of 7
Ram Rahim
हरियाणा पुलिस का दावा
हरियाणा पुलिस का दावा है कि 25 अगस्त को डेरामुखी को सीबीआई कोर्ट से दोषी करार होने के बाद भगाने का प्रयास किया गया। इसकी साजिश डेरामुखी व उनके खासमखास सिरसा से रवाना होने से पहले रचकर आए थे। पुलिस का दावा है कि डेरामुखी को भगाने की साजिश का मास्टरमाइंड जहां हनीप्रीत हो सकती है, वहीं इस साजिश का हिस्सा डेरामुखी की सिक्योरिटी में लगे कमांडो व जवान भी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim
हरियाणा पुलिस के मुताबिक  डेरामुखी की सिक्योरिटी गाड़ियों पर जो जवान व कमांडो मौजूद थे और गाड़ियों में लटकेहुए थे, उसमें पांच जवान हरियाणा के, आठ जवान पंजाब के व एक-एक जवान राजस्थान और चंडीगढ़ का था। इस साजिश में इन सभी जवानों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। इस साजिश में शामिल कुछ जवान डेरामुखी की प्राइवेट सिक्योरिटी के थे, वे अभी फरार हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim
नोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहे जवान
हरियाणा पुलिस ने पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के इन जवानों को नोटिस भेजा है। इसके बावजूद वे अभी हरियाणा पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। डीजीपी बलजीत सिंह संधू के अनुसार हरियाणा पुलिस ने तो अपने जवानों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है, जबकि पंजाब पुलिस के भी आठ में से तीन जवान काबू कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram rahim
 इसमें से एक पुलिस रिमांड पर है और दो न्यायिक हिरासत में हैं। पंजाब पुलिस के बाकी पांच अभी गिरफ्त से बाहर हैं, इसीलिए पंजाब के पांच जवानों समेत चंडीगढ़ व राजस्थान के एक-एक जवान को नोटिस तलब होने का भेजा है। जवान तुरंत पेश हो जाएं और हरियाणा पुलिस की जांच में सहयोग करें। जरूरत पड़ी तो संबंधित राज्यों के डीजीपी से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें