भर्ती में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सेना ने नया प्लान बनाया है। अब भर्ती से पहले आपके पास ये डाक्यूमेंट्स जरूर होने चाहिए, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सेना ने नया प्लान तैयार किया है। इसमें जहां पहली बार पुलिस वेरिफिकेशन और आधार कार्ड जरूरी किए जा रहे हैं, वहीं 40 ऐसे उम्मीदवारों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जो फर्जी दस्तावेज पर भर्ती हुए। ऐसे गिरोह भी रडार पर हैं, जो ऐसे उम्मीदवारों के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सेना ने जो प्लान तैयार किया है, उसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में जहां ऐसे गिरोह के सदस्यों भी सामने आए हैं, जहां फर्जी दस्तावेज के आधार पर उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती की कोशिश की और इसमें शामिल भी हुए। लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही सेना ने इस फर्जीवाड़े को क्रैक कर लिया और करीब 25 युवाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
4 of 10
सेना में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
जांच में कई आरोपी पुलिस की पकड़ में भी आए हैं। इसके अलावा अभी भी सेना के रडार पर करीब 40 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिन पर सेना को शक है कि इनके दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं। इन सभी का अब रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कुछ ऐेसे मामले भी सामने आए हैं, जहां अन्य जिलों के युवकों द्वारा इन सात जिलों का जाली आवास प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती रैली में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 10
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
अब यह है सेना की प्लानिंग
- उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों से स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों के डोमिसाइल, प्रमाण पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज को भी पूरी बारीकी से खंगाला जाएगा
विज्ञापन
6 of 10
सेना में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अब यह है सेना की प्लानिंग
- भर्ती के अंतिम पड़ाव पर उम्मीदवारों की पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाई जाएगी
- अंतिम पड़ाव पर उम्मीदवार को ऑरिजल आधार कार्ड जमा करवाना होगा
- हर जिला के एसपी से इसी को लेकर संपर्क किया जाएगा ताकि वेरिफिकेशन में कोई कोताही न हो
विज्ञापन
7 of 10
सेना में भर्ती
- फोटो : फाइल फोटो
फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती होने के मामले सामने आने के बाद अब नई प्लानिंग के साथ भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस बार दो माह पहले ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन व आधार कार्ड भी जरूरी किया गया है।
- कर्नल विक्रम सिंह सांखला, निदेशक, सेना भर्ती केंद्र अंबाला कैंट
8 of 10
सेना में भर्ती
- फोटो : फाइल फोटो
एमएमयू मुलाना में सेना भर्ती रैली 22 जून को
एमएमयू मुलाना में 22 जून को भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस बार अल सुबह फिजिकल टेस्ट आदि लिए जाएंगे। सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि 22 जून से 5 जुलाई तक एमएम विश्वविद्यालय मुलाना के खेल स्टेडियम में होगी। भर्ती के लिए 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
9 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : SELF
इसमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी।
नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए केवल युवक ही आवेदन कर सकते हैं। जबकि भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियों को अलसुबह का निर्णय लिया है। इसके तहत मुलाना के मंदिरों की धर्मशाला व अन्य स्थानों पर रहने की पूरी व्यवस्था की गई है, जबकि रोडवेज की स्पेशल बसों भी लगाई जाएगी।