फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

Tue, 03 Nov 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस में भर्ती होने की आस देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। भर्तियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ा दी गई है। इसका फायदा लाखों आवेदकों को होगा। देखिए, नए नियम।
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

2 of 6
यूटी पुलिस ने कांस्टेबल पद पर भर्तियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 23 साल से बढ़ाकर 25 साल कर दी है। अब 18 से लेकर 25 साल तक के युवक कांस्टेबल पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। इस बार 50 फीसदी महिलाएं भर्ती की जाएंगी।

विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

3 of 6
ये महत्वपूर्ण बदलाव: इस संशोधित स्टैंडिंग आर्डर में पुलिस भर्ती में और भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। दौड़ का टाइम पौने छह मिनट से बढ़ाकर सवा छह मिनट कर दिया है। ये संशोधित स्टैंडिंग आर्डर स्मार्ट पुलिसिंग के आइडिया को प्रोमोट करने केतहत किया गया है।

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

4 of 6
भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। यूटी पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे। भर्ती के लिए आवेदक केपास कार ड्राईविंग लाइसेंस को अनिवार्य बना दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

5 of 6
पुलिस बल में महिलाओं के लिए पहले से ही 33 प्रतिशत का आरक्षण है और अभी तक यूटी पुलिस में मात्र 17 फीसदी महिलाएं है। महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए भर्तियों में महिलाओं केलिए कोटा 50 प्रतिशत रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को होगा फायदा

6 of 6
अनुसूचित जाति के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस समाप्त कर दी गई है, जबकि सामान्य और ओबीसी आवेदकों के लिए फीस 500 रुपये होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें