फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बलात्कारी' को पकड़ने गई थी महिला ASI, पर पछताई, क्यों?

Tue, 03 Nov 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
महिला एएसआई के नेतृत्व में बलात्कार के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल को लेने के देने पड़ गए। देखिए, ऐसा क्या हुआ?
Trending Videos
विज्ञापन

'बलात्कारी' को पकड़ने गई थी महिला ASI, पर पछताई, क्यों?

2 of 5
दरअसल, कुरुक्षेत्र के झांसा गांव में दल का नेतृत्व कर रहीं महिला एएसआई और दो पुरुष सिपाहियों को गांववालों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट करके वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों ने उनको बंधक बना लिया। बाद में शाहाबाद से पुलिस जवानों के साथ भेजे गए डीएसपी तीनों पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षित झांसा थाने में ले आए।
विज्ञापन

'बलात्कारी' को पकड़ने गई थी महिला ASI, पर पछताई, क्यों?

3 of 5
घटना में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दूसरे पक्ष के चार लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने उदारसी के करीब 10 लोगों के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गांव उदारसी के निवर्तमान सरपंच विक्रम ने बताया कि पुलिस गांव में किसी को गिरफ्तार करने आई इसकी उसे जानकारी नहीं दी गई।

'बलात्कारी' को पकड़ने गई थी महिला ASI, पर पछताई, क्यों?

4 of 5
उदारसी के रफ्तार सिंह पर इसी साल जून में कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से बलात्कार और रुपये की धोखाधड़ी का मामला सिटी थाना में दर्ज हुआ था। शनिवार देर रात कुरुक्षेत्र महिला थाने की एएसआई परवीन कौर दो पुरुष सिपाहियों के साथ उदारसी में रफ्तार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गई थीं। घर में पुलिसकर्मियों के आने पर परिवार के लोग उनसे भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बलात्कारी' को पकड़ने गई थी महिला ASI, पर पछताई, क्यों?

5 of 5
इतने में अनेक ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी के परिवार की महिला ने बताया कि जब रफ्तार सिंह शनिवार को सारा दिन महिला थाने में था तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। रात को ही ऐसा क्या हो गया कि पुलिस बाहर के लोगों के साथ आई और उनके साथ मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें