फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से की शादी, धूमधाम से निकली बारात

Mon, 24 Apr 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब में समलैंगिक विवाह
लोगों को विश्वास नही हुआ जब एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से शादी कर ली, वो भी चोरी-छुपके नहीं बल्कि पूरे शहर के सामने। बारात भी निकाली, तस्वीरें देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पंजाब में समलैंगिक विवाह
मामला पंजाब के जालंधर की है। पंजाब पुलिस में तैनात एक महिला कर्मचारी ने शादी रचा ली, जिसके साथ उसने अपनी जिंदगी बिताने की सोची, उसकी सच्चाई जानकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, पुलिस वाली महिला ने अपनी ही गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। शादी करने वाली महिला का नाम सब इंस्पेक्टर मंजीत कौर संधू है। अब यह शादी प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब में समलैंगिक विवाह
दोनों ने पक्का बाग के मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और पूरी रस्में निभाई। शादी से पहले बकायदा रस्मों रिवाज के साथ बारात भी निकाली गई, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। पुलिस वाली दूल्हे की तरह सज संवर कर रथ पर सवार हुई और गले में नोटों के हार भी पहनाए गए। वह बारात लेकर पक्का बाग के मंदिर पहुंची और सहेली के साथ सात फेरे लिए।

4 of 6
पंजाब में समलैंगिक विवाह
जब मीडिया ने पुलिस वाली से ऐसा किए जाने का कारण पूछा तो वह बोली कि उसने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। हम दोनों का तलाक हो चुका है और हम अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वहीं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि शादी करने वाली महिला उनके पास तैनात नहीं है, क्योंकि उसने उनसे कोई छुट्टी नहीं ली है। फिर भी वह उसके बारे में पता करवा रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
पंजाब में समलैंगिक विवाह
बता दें कि मंजीत पक्का बाग में रहती हैं और पुलिस में 10 साल से हैं। मंजीत के तीन भाई एक बहन है, उन्होंने स्कूल एजुकेशन के बाद पुलिस में नौकरी की और अच्छे काम के लिए अफसरों से कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि मंजीत संधू बहुत ही मिलनसार हैं। वे सभी से दुख-सुख बांटती हैं। वह उन्हें प्यार से मन्ना के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Demo Pic
जान लिजिए कि दुनिया में तुर्की में समलैंगिकों और ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को मान्यता प्राप्त है। जॉर्डन में समलैंगिकों को 1951 से अधिकार हासिल हैं जबकि इंडोनेशिया, अलबेनिया, बहरीन, डेनमार्क में भी समलैंगिक समुदाय को कई विकसित देशों से भी ज्यादा अधिकार हासिल हैं। अफ्रीकी देश माली में भी एलजीबीटी संबंधों को कानूनी दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें