प्लॉटों पर कब्जा दिलाने के मामले में प्रदर्शनकारी ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसाए पत्थर, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
ग्रामीणों का सब्र टूटा तो पुलिस को दौड़ा़-दौड़ाकर पीटा
2 of 6
हरियाणा के पानीपत के इसराना के गांव नौल्था में बीपीएल के सौ-सौ गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने के मामले में कहीं सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने पानीपत-गोहाना हाईवे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का सब्र टूटा तो पुलिस को दौड़ा़-दौड़ाकर पीटा
3 of 6
पुलिस प्रभारी के कहने पर भी प्रदर्शनकारियों के जाम नहीं खोलने पर पुलिस ने हलका लाठी चार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से मामला बिगड़ गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर किया। पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को भी चोटें लगीं हैं।
ग्रामीणों का सब्र टूटा तो पुलिस को दौड़ा़-दौड़ाकर पीटा
4 of 6
गांव नौल्था में बीपीएल परिवारों को करीब छह साल पहले 402 प्लॉट अलॉट किए थे। ये प्लॉट करीब 16 एकड़ जमीन पर काटे थे। बाद में प्लॉटों की अलॉटमेंट करीब चार साल पहले के पात्र लोगों को कर दी। मगर अभी तक उनको कब्जा नहीं दिया गया। बुधवार जब प्रशासन की टीम प्लॉटों की निशानदेही के लिए गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
ग्रामीणों का सब्र टूटा तो पुलिस को दौड़ा़-दौड़ाकर पीटा
5 of 6
इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस की बहस बढ़ गई। गुस्साए बीपीएल प्लॉटों धारकों ने पास के पानीपत-गोहाना हाईवे पर जमा लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम से वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर एसडीएम सुभाष श्योराण और डीएसपी सुरेंद्र सिंह पीएचसी जाकर बैठ गए और वहीं से पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। बातचीत के दौरान हालात बिगड़ गए। पुलिस और ग्रामीणों में टकराव शुरू हो गया।
ग्रामीणों का सब्र टूटा तो पुलिस को दौड़ा़-दौड़ाकर पीटा
6 of 6
पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए हल्का बल इस्तेमाल किया तो ग्रामीणों ने भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। दोनों ओर से हुए टकराव में तीन पुलिसकर्मी और दूसरी तरफ से भी कई लोगों को चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। टकराव के बाद लोगों को खदेड़ने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।