फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बिना वर्दी के आए पुलिसवाले और 2 नाबालिग लड़कियों को उठा ले गए

Sat, 06 May 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि जिनके कंधे पर हमारी सुरक्षा का जिम्मेदारी होती है, वो ऐसा भी कुछ कर सकते हैं। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां सोहाना पुलिस ने गुरतेज सिंह गोगी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित तक पहुंचने के लिए गांव शाहीमाजरा से दो नाबालिग लड़कियां वीरवार को उठाई थी, लेकिन जब लड़कियां 24 घंटे तक बीत जाने के बाद नहीं आई तो परिवार इसकी शिकायत लेकर फेज-1 थाने गए। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
इसके बाद थाना फेज-1 की पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उन्होंने लड़कियों को लेकर गए जवानों को पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने पेरेंट्स को सोहाना थाने भेजा। इसके बाद उन्हें सारी सच्चाई पता चली।

4 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
हालांकि पुलिस ने लड़कियों के बयान के बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बिना बताए लड़कियों को उठाया था। साथ ही जब यह कार्रवाई की गई तो लेडी पुलिस भी साथ नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी गुरतेज सिंह गोगी 13 अप्रैल को नयागांव से सोहाना आया था। इसके बाद वह अपनी कार समेत गायब हो गया था। फिर उसकी 28 अप्रैल को पटियाला घन्नौर नहर से शव मिला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर रोहित समेत कुछ लोगों पर 302 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
जब पुलिस ने आरोपी के फोन कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें साफ हो गया कि आरोपी शाहीमाजरा निवासी एक युवती के संपर्क में था। अक्सर उससे फोन पर बात होती थी। आरोपी के बारे में पड़ताल करने के लिए पुलिस ने लड़कियों को उठाया था। थाने से पता चला है कि लड़कियों के बयान ले लिए गए हैं। साथ ही उन्हें कहा गया कि जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी। उन्हें थाने में हाजिर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
बिना वर्दी आए थे, सफेद कार में ले गए
जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी देखे तो पता चला है कि वीरवार दोपहर ढाई बजे पुलिस वाले बिना वर्दी पहने में आए थे। इसके बाद वह लड़कियों को अपने साथ सफेद कार में बिठाकर ले गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस ने उठाई नाबालिग लड़कियां!
पूरी रात परिजन खाते रहे सड़कों पर धक्के
परिजनों का कहना है कि वो पूरी रात परेशान होकर ढूंढने के लिए सड़कों पर धक्के खाते रहे। रिश्तेदारों को फोन भी किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इलाके की पीसीआर को मिले, तो उनका कहना था कि सुबह थाने आकर शिकायत लिखवा देना। परिजनों का कहना है कि पुलिस को कार्रवाई ही करनी थी तो फेज-1 थाना पुलिस को तो जानकारी देनी चाहिए थी, या उन्हें सूचित कर देते। जिससे यह परेशानी न उठानी पड़ती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें