फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे शराब बैन कराने वाले शख्स के लिए पुलिस ने किया ऐसा, CFSL ने भी तैयार की रिपोर्ट

Tue, 18 Apr 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हरमन सिद्धू के घर पर पथराव
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाइवे किनारे हुई शराबबंदी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसकी वजह से ये सब हुआ उसके घर को अब पुलिस ने घेर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हरमन सिद्धू
हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराब बंद करवाने वाले हरमन सिद्धू के घर पर हुए हमले के बाद सोमवार को उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सीएफएसएल की टीम ने बारीकि से मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। अब हर एक घंटे पर सिद्धू के घर के आसपास से पीसीआर की निगरानी है।
 
विज्ञापन

3 of 7
दिव्यांग हरमन सिद्धू की याचिका पर हुई ‘शराबबंदी’ - फोटो : अमर उजाला
देश भर में शराब के ठेकों और रेस्त्रां और बारों में शराब पर लगाम लगवाने वाले हरमन सिद्धू के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है जिससे उनके घर के शीशे टूट गए थे।

4 of 7
हरमन सिद्धू
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पत्थर मारकर शीशे तोड़े हैं क्योंकि टफ ग्लास होने के कारण इन्हें तेजी से फेंके गए पत्थर या अन्य किसी वस्तु से ही तोड़ा जा सकता है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को कोई पत्थर नहीं मिला है। 
विज्ञापन

5 of 7
हरमन सिद्धू
इनकी ही याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में डिस्को, बार और हाइवे के किनारे शराब के ठेकों को बैन कर दिया है। हरमन सिद्धू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे और उसके 500 मीटर के दायरे में स्थित होटलों में शराबबंदी का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दिव्यांग हरमन सिद्धू की याचिका पर हुई ‘शराबबंदी’ - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू का कहना है कि कॉल करने वाले कभी महाराष्ट्र से तो कभी बंगाल से धमकियां देते हैं। वह कहते हैं कि हरियाणा-पंजाब और राजस्थान से सबसे ज्यादा धमकी भरे फोन कॉल आते हैं। हालांकि वे दिन भर फोन सुनते-सुनते परेशान जरूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्यांग हरमन सिद्धू की याचिका पर हुई ‘शराबबंदी’ - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर शराबबंदी का फैसला आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पूरे देश से करीब 68 लोगों ने याचिकाएं दायर की थी। उनकी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने ध्यान दिया और 31 मार्च 2017 को संशोधित फैसला सुनाया। और देश भर में हाइवे किनारे चल रहे ठेकों को बैन करने का आदेश दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें