फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इस हसीना ने किया ऐसा काम, अब कोर्ट में देना होगा जवाब

Tue, 18 Apr 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
राखी सावंत
अपने विवादास्पद बयानों और मुखर स्वभाव के लिए चर्चित बॉलीवुड की हसीना ने बड़ा गुनाह कर डाला, जिसके लिए अब उसे कोर्ट में हाजिरी लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 10
rakhi sawant
राखी सावंत का नाम आते है एक ऐसी अभिनेत्री की छवि सामने आती है जिसका विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
rakhi sawant
राखी पर पर वाल्मिकी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
 

4 of 10
rakhi sawant
मामला पंजाब के लुधियाना का है। उन्होंने कुछ समय पहले भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी। इसे लेकर एडवोकेट नरिंदर आदिया ने शिकायत की थी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन

5 of 10
राखी सावंत
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें पेश होने के समन भेजे, लेकिन बार-बार समन भेजने के बाद भी राखी अदालत में पेश नहीं हुई। इस मामले में सुनवाई के दौरान सबूतों के आधार पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करके राखी सावंत को पेश होने को कहा था।
विज्ञापन

6 of 10
rakhi sawant
बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के प्रति अशोभनीय टिप्पणी के मामले में अदालत में चल रहे केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। 
विज्ञापन

7 of 10
rakhi sawant
राखी के वकीलों ने सोमवार को एडिशनल सेशन जज दिनेश कुमार की अदालत में पेश होकर इस याचिका को वापस लिया है। अदालत की ओर से जारी समन जमानती धाराओं के तहत है, ऐसे में अग्रिम जमानत की जरूरत नहीं है। 

8 of 10
rakhi sawant
जब राखी अदालत में पेश होंगी, उनको तभी जमानत मिल सकती है। राखी के वकीलों ने गहनता से मंथन के बाद यह कदम उठाया है। राखी सावंत के वकील रजनीश लखनपाल कहते हैं कि इस केस में राखी सावंत को पेश तो होना ही पड़ेगा, लेकिन उनको शीघ्र जमानत मिल जाएगी। 

9 of 10
rakhi sawant
साथ ही राखी के पास पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका डालने का भी विकल्प है। एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अदालत में राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर केस दायर कर रखा है। राखी के अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। 
विज्ञापन

10 of 10
राखी सावंत - फोटो : self
बता दें कि धार्मिक भावनाएं भड़कोने के आरोप में विवाद होने के बाद पुलिस राखी को गिरफ्तार करने मुंबई गई थी, लेकिन तय पते पर वे नहीं मिली, ऐसे में पुलिस टीम बैरंग वापस आ गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें