फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

Mon, 30 Nov 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
गौ तस्करों से मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात गौ तस्कर को मार गिराया, दोनों और से हुई फायरिंग में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

2 of 8
गौ तस्करों से मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात गौ तस्कर को मार गिराया, दोनों और से हुई फायरिंग में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। नई अनाजमंड़ी के पास शनिवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में यमुनानगर का कुख्यात गौ तस्कर आबिद मारा गया। उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो-तीन लोग फरार हो गए। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

3 of 8
उपायुक्त ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस दल गठित किए गए हैं। उधर उमरी चौक पर भी देर रात एक ट्रक उलटा गया। इसमें भी पशु भरे थे। पुलिस मौक पर पहुंची तो यहां भी पशु तस्करों ने फायरिंग की और भाग गए। आरोपियों के खिलाफ प्रदेश में हाल ही बने गौ संरक्षण व संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

4 of 8
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे़ 11 बजे नई अनाज मंडी के चौकीदार ने कंट्रोल रूम में सूचना दी की सेक्टर 4 के पास कुछ लोग पिकअप गाड़ी में गाय व बैल लोड कर रहे हैं। सीआईए वन व पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद गौ तस्करों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी और पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

5 of 8
इतना ही नहीं गौ तस्करों ने आनन-फानन में अपनी गाड़ी को भगाया और पकड़ में आने से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। अनाजमंडी का गेट बंद होने के कारण गौ तस्करों ने पिकअप गाड़ी को मौके पर ही छोड़ा और दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

6 of 8
इस दौरान एक नाले के पास एक लहूलुहान शव बरामद हुआ और इससे कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जांच के बाद मृतक की शिनाख्त लापडा (यमुनानगर) निवासी कुख्यात गौ तस्कर आबिद और घायल की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस और गौ तस्करों के बीच फायरिंग के दौरान गिरोह के दो-तीन लोग फरार हो गए है।

विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

7 of 8
आबिद के शव के पास से पुलिसने 315 बोर का देसी कट्टा व कुछ कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से भी एक देसी कट्टा, कुछ कारतूस और भारी पत्थर बरामद किए हैं। फायरिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए, गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को चोट नही आई। उपायुक्त ने इस मामले में एसडीएम थानेसर को  जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

गौ तस्करों से भीषण मुठभेड़, पुलिस ने एक को मार गिराया

8 of 8
आबिद के खिलाफ अलग-अलग थानों में डकैती, पुलिस पर फायरिंग व जानलेवा हमला करने से सबंधित आठ मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आस मोहम्मद के खिलाफ भी सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें