हरियाणा की अंबाला पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले बाप-बेटे द्वारा संचालित एक इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाप-बेटे समेत गिरोह के 5 सदस्यों को अंबाला-अमृतसर हाइवे के टी-प्वाइंट पर काबू किया गया। गिरोह को दिल्ली से बाप-बेटे द्वारा संचालित किया जा रहा था। गिरोह की जड़ें न केवल हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उतराखंड, बिहार, पंजाब व हिमाचल समेत अन्य राज्यों में फैली हुई है, बल्कि गिरोह के ये लोग नेपाल देश में भी अपनी नकली करेंसी भेजते थे।
विज्ञापन
देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना
2 of 6
नेपाल में भी इन लोगों के एजेंट काम कर रहे हैं, जो नेपाल की मार्केट में इन नकली नोटों को चलाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को काबू कर उनसे 15 लाख 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इनमें 9.40 लाख के 1000-1000 रुपये, 2.93 लाख 500-500 रुपये व 2.67 लाख 100-100 रुपये के नकली नोट शामिल है। गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाले शाहीद हसन है, जो अपने बेटे शाहबुद्दीन के साथ नोटों के अपने इंटरनेशनल गिरोह को चलाता है।
विज्ञापन
देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना
3 of 6
अंबाला के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को थाना पंजोखरा पुलिस ने बोड़ाखेड़ा के रहने वाले नैब सिंह को 100-100 रुपये के पांच नोटों के साथ पकड़ा था। उसने मोबाइल की दुकान से 100 रुपये का रिर्चाज कूपन डलवाया था। रिमांड पर उसने बताया कि ये नकली नोट उसने पंचकूला के बरवाला में रहने वाले कंवरपाल से लिए थे, जो फोटोग्राफी का काम करता है। पुलिस ने तुरंत कंवरपाल को छज्जूमाजरा चौंक पर राउंडअप कर लिया था।
देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना
4 of 6
कंवरपाल ने बताया कि उसने ये नोट बड़े प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले और अंबाला सिटी के पटेल नगर के रहने वाले महेश कुमार से खरीदे थे। उसी ने बताया कि महेश के संबंध दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले गिरोह से है। उधर, कंवरपाल ने ही पुलिस को बताया कि अंबाला में नकली नोटो की एक बड़ी खेप भी पहुंचने वाली है, गिरोह के सदस्य उसे जंडली पुल के पास मिलेंगे। पुलिस ने इन तमाम इनपुट के आधार पर अपनी एसआईटी गठित की और अमृतसर-दिल्ली हाइवे के टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना
5 of 6
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने महेश कुमार निवासी पटेल नगर अंबाला सिटी, शाहीद हसन व उसका बेटा शाहबुद्दीन निवासी कृष्ण विहार दिल्ली को काबू कर लिया। उसके बैग से 1000, 500 व 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। दिल्ली में जहां बाप-बेटा अपना ये गोरखधंधा चला रहे थे, वहीं इन आरोपियों ने लोगों को दिखाने के लिए अपना प्रापर्टी डीलर का काम भी चला रखा था। इलाके में इनकी पहचान एक प्रापर्टी डीलर की हैसियत से ही है।
देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना
6 of 6
दिल्ली में उन्होंने अपने कुछ एजेंट बना रखे हैं, जिन्हें ये बाप-बेटा एजेंसी सप्लाई करते थे। इसी तरह अंबाला में महेश उनका एजेंट था और इसी तरह विभिन्न राज्यों में इन्होंने अपने एजेंट बना रखे थे। उन्होंने नेपाल में भी अपने एजेंट बना रखे थे। इन्हीं एजेंटों के जरिए ये बाप-बेटा नकली नोटों को बाजारों में चलाते थे। ये एजेंट बाप-बेटे सरगना से एक असली नोट के बदले में 1000, 500 व 100 रुपये के तीन नकली नोट खरीदते थे। यानी एक हजार के असली नोट के बदले उन्हें 1000 के तीन नकली नोट मिलते थे। नकली नोटों समेत आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।