मोहाली के सेक्टर-71 में मंगलवार-बुधवार रात एयरफोर्स के एक पूर्व अधिकारी का पूरा परिवार उस समय आफत में आ गया जब उनके पड़ोसी ने चुपके से एक जहरीला सात फुट लंबा सांप घर में छोड़ दिया। जैसे ही रात में परिवार वालों ने सांप देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरी रात जाग कर गुजारी।
विज्ञापन
देखिए, पड़ोसी के घर में सांप छोड़ा, परिवार रातभर दौड़ा
2 of 4
सुबह होते ही सपेरे को बुलाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत से सपेरे ने सांप को काबू किया। वहीं, परिवार वालों ने पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। घटना मकान नंबर 2367 के मालिक जसवंत सिंह के बेटे गगनदीप सिंह ने बताया कि वह अपने पड़ोसी से काफी परेशान है।
विज्ञापन
देखिए, पड़ोसी के घर में सांप छोड़ा, परिवार रातभर दौड़ा
3 of 4
मंगलवार रात को उनके पड़ोसी ने एक जहरीला सांप चुपके से उनके घर के पिछले हिस्से में छोड़ दिया। देर रात उनके पिता की नजर सांप पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने खिड़की और दरवाजे बंद कर दिए, लेकिन सांप उनकी रसोई की साइड पर पूरी रात लटका रहा।
देखिए, पड़ोसी के घर में सांप छोड़ा, परिवार रातभर दौड़ा
4 of 4
अंधेरा होने के चलते यह डर था कि सांप घर के अंदर न घुस जाए। इसके चलते उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जैसे तैसे कर उन्होंने पूरी रात जागकर निकाली। सुबह होते ही उन्होंने पुलिस को फोन किया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड से सपेरे का नंबर लेकर उसे बुलाया और काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया।