हरियाणा के रादौर कस्बे में चार-पांच नकाबपोश ट्रैक्टर से पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए। यह घटना रादौर के जाट नगर में कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर हुई। एटीएम में शनिवार देर शाम को ही 21 लाख, 74 हजार, 500 रुपये डाले गए थे। नकाबपोशों ने लगभग 20 मिनट में एटीएम को ट्रैक्टर से बांधकर उखाड़ा दिया और उसी में लोड करके यमुनानगर की ओर चलते बने।
विज्ञापन
देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे
2 of 4
चोरी की सारी वारदात एटीएम के साथ की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। एटीएम पर कोई सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था। सोमवार की सुबह जब लोगों ने एटीएम को गायब पाया तो इसकी सूचना पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी वीरेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर एटीएम चोरी किए जाने की घटना की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे
3 of 4
पुलिस के अनुसार रादौर बस स्टैंड के सामने जाट नगर में पीएनबी का एटीएम लगा है। सीसीटीवी की फुटेज से पता चला है कि सोमवार की तड़के 4-5 नकाबपोशों ने 3 बजकर 16 मिनट पर एटीएम कक्ष में प्रवेश किया और 3 बजकर 34 मिनट पर नकाबपोश एटीएम को ट्रैक्टर पर लोड करके फरार हो गए।
पीएनबी बैंक प्रबंधक रादौर एलसी चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम को बैंक के कर्मचारियों ने एटीएम में लगभग 21 लाख, 74 हजार, 500 रुपये डाले थे। बैंक की ओर से एटीएम मशीन की देखरेख का ठेका एक कंपनी को दिया है।