फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

Mon, 08 Dec 2014 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 8
इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था। हादसा देर रात चंडीगढ़ में हुआ।

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

2 of 8
बापू धाम चौकी के सामने टी प्वाइंट पर एक इनोवा ने स्कूटर सवारों को टक्‍कर मार दी। इनोवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्‍कर मारने के बाद इनोवा करीब पंद्रह फुट तक घिसटती चली गई। हादसे में घायल स्कूटर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी है।

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

3 of 8
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार देर रात चालक वेदप्रकाश इनोवा गाड़ी (सीएच 02-2821) लेकर आईटी पार्क ललित होटल की तरफ से सेक्टर-28 की ओर जा रहा था। बापू धाम चौकी के सामने टी प्वाइंट पर उसने स्कूटर सवार दो युवकों को साइड से टक्‍कर मार दी।

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

4 of 8
टक्‍कर लगते ही इनोवा चालक ने ब्रेक लगाई, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण इनोवा करीब पंद्रह फीट तक घिसटती हुई चली गई। इनोवा गाड़ी पर तारा ब्रदर्स ट्रैवल्स का स्टीकर लगा है।

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

5 of 8
हादसे में इनोवा गाड़ी का कांच व साइड लाइट टूट गई, जबकि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत जीएमएसएच-16 ले जाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

6 of 8
हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि एक स्कूटर सवार उछलकर डिवाइडर के दाईं ओर व दूसरा बाईं ओर गिरा।

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

7 of 8
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटर सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों घायलों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भयानक था हादसा

8 of 8
इनोवा सवार वेदप्रकाश सेक्टर-28 में मेहमानों को लेने जा रहा था। मेहमानों को लेकर उसे वापस होटल जाना था। देर रात तक पुलिस चालक वेदप्रकाश का मेडिकल करवाने में जुटी थी।

Next
AU ऐप में पढ़ें