महिलाओं को मुफ्त में उपलब्ध करा रहे सैनेटरी पैड
संदीप कुमार का सफर विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक का ही नहीं है, वह उन महिलाओं के भी स्वास्थ्य की चिंता करते हैं जो गरीब हैं और महावारी के समय सैनेटरी पैड नहीं खरीद पाती। उन्हें तमाम बीमारियों से न गुजरना पड़े, इसलिए उन्हें सैनेटरी पैड भी मुहैया करवा रहे हैं। धनास की कच्ची कालोनी, पुलिस कालोनी, नयागांव की माली कालोनी, मोहाली की दसपुर, मुल्लापुर आदि कालोनियों की महिलाओं को यह सुविधा मुहैया करा रहे हैं। यह सैनेटरी पैड वह मुफ्त में दे रहे हैं। हजारों महिलाओं को यह लाभ मिला है। स्ट्रीट वेंडर महिलाओं को भी वह सैनेटरी नैपकिन देते हैं।