फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#HeartofAsia: पीएम मोदी ने की लंगर सेवा, ऐसा था नजारा

Mon, 05 Dec 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 13
पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को परोसा खाना - फोटो : अमर उजाला
गुरुनगरी पहुंचे पीएम मोदी ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद लंगर सेवा की। यह देखकर वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे, देखिए ऐसा था नजारा।
विज्ञापन

2 of 13
पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को परोसा खाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे, यहां उन्होने माथा टेकने के बाद लंकर में सेवा की। 
विज्ञापन

3 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
बेहद साधारण तरीके से वीवीआईपी भारी इंतजाम के बिना पीएम मोदी और गनी मंदिर परिसर से काफी दूर पैदल ही चले। रास्ते में स्थानीय लोग और दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। 

4 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
इसके बाद दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्हें आशीर्वाद के तौर पर सरोपा दिया गया। मोदी इसके बाद लंगर पहुंचे और श्रद्धालुओं को खाना परोसा। 
विज्ञापन

5 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पीएम मोदी शनिवार शाम अमृतसर पहुंचे। यहां पीएम का स्वागत खुद पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर और सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और जनरल वीके सिंह मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

6 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
यह सम्मेलन अफगानिस्तान पर इस्तांबुल प्रक्रिया का हिस्सा है। मुख्य सम्मेलन रविवार को शुरू होगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
अफगानिस्तान 'हार्ट ऑफ एशिया' का स्थायी अध्यक्ष है जबकि भारत इस साल सह-अध्यक्ष होने के नाते सम्मेलन का मेजबान है। मंत्री स्तरीय सम्मेलन की सह अध्यक्षता जेटली और अफगान विदेश मंत्री करेंगे।

8 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

वित्तमंत्री अरुण जेटली इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमार होने के कारण इसमें भाग नहीं ले रही हैं। सम्मेलन में पाकिस्तान, चीन, ईरान, रूस और अफगानिस्तान सहित करीब 40 देश भाग ले रहे हैं। 

9 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनके साथ अफगानिस्तान के प्रेसिडेंट अशरफ गनी भी थे। मोदी ने यहां मौजूद भक्तों को लंगर में खाना परोसा। मोदी अमृतसर हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में शिरकत के लिए आए हैं। यह कॉन्फ्रेंस शनिवार से शुरू हुई। 

10 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
धार्मिक नगरी अमृतसर की धरती पर भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की जमीन तैयार कर ली है। हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के पहले दिन इसके 14 सदस्य देश, 17 सहयोगी और यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों की बैठक में तैयार किए गए संयुक्त घोषणा पत्र में न सिर्फ सीमा पार आतंकवाद पर चिंता जताई गई है, बल्कि इसे शांति के लिए बड़ा खतरा भी बताया गया है। 

11 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
अब देखना यह है कि रविवार को होने वाले मुख्य सम्मेलन में यह संयुक्त घोषणा पत्र का हिस्सा बन पाता है या नहीं। वैसे पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने के सवाल पर अफगानिस्तान सहित ज्यादातर देश भारत के साथ हैं।

12 of 13
मोदी पहुंचे स्वर्ण मंदिर
अधिकारियों की बैठक से शुरू हुए सम्मेलन के आरंभ में आतंकवाद पीड़ित अफगानिस्तान में शांति बहाली के नए तरीके ढूंढने, इसके जटिल सुरक्षा परिदृश्य और व्यापार बढ़ाने के लिए दक्षिण व मध्य एशिया से इसके संपर्क बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन

13 of 13
पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को परोसा खाना
बैठक से ठीक पहले भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर की अफगानिस्तान के उप विदेश मंत्री हिकमत खलील करजई के साथ लंबी बैठक हुई। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने आतंकवाद को दुनिया की शांति की राह में सबसे बड़ा खतरा बताते हुए अफगानिस्तान की समस्या सुलझाने के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने की घोषणा की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें