फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं आया, ऐसे करें शिकायत

Fri, 10 Nov 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Chandigarh Housing Board
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों के आवेदन किसी कारण से खारिज कर दिए गए थे। उन्हें प्रशासन की ओर से आखिरी मौका दिया जा रहा है। ताकि वह बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

2 of 5
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9 - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चंडीगढ़ में ​प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,27,977 लोगों ने आवेदन किए थे। इसमें 9,484 लोगों को हाउसिंग बोर्ड की ओर अंतिम मौका दिया जा रहा है। ताकि वह हाउसिंग बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सके।
विज्ञापन

3 of 5
हाउसिंग बोर्ड में फार्म लेने के लिए मची होड़ - फोटो : File Photo
इसके लिए इन 9,484 लोगों को 22 नवंबर से पहले बोर्ड के समक्ष अपने सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेज और डेकलरेशन देना होगा। इसके लिए आवेदनकर्ता शहर के किसी भी संपर्क केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,27,977 लोगों ने घर के लिए आवेदन किए थे। इसमें से 34,085 एप्लीकेंट्स के आवेदन फार्म पूरे न होने के कारण खारिज कर दिए गए थे।

4 of 5
chandigarh housing board
इसके अलावा 3621 एप्लीकेंट्स ऐसे थे, जिन्होंने बीएलसी के तहत आवेदन किए थे, बोर्ड की ओर से इन एप्लीकेंट्स से आवेदन नहीं मांगे गए थे। जिसके चलते इन आवेदन को भी खारिज कर दिया गया। बाकी बचे 93,862 एप्लीकेंट्स में से 9723 एप्लीकेंट्स ऐसे थे, जिन्होंने एफोर्डेबल हाउसिंग पार्टनरशिप के तहत आवेदन किए थे। इनमें से 239 एप्लीकेंट्स डोर-टू-डोर सर्वे में योग्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
इन लोगों की लिस्ट हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बाकी 9484 लोगों को अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए बोर्ड ने आखिरी मौका दिया है। 22 नवंबर शाम 5 बजे से पहले इन लोगों को बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें