फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर अभिजीत बोले- जिसके लिए गाया वो स्टार बन गया, शाहरुख, सलमान पर कही ये बात

Sun, 08 Dec 2019 07:26 PM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य
मैं आउट डेटेड नहीं हूं, जिसके लिए भी गाया, वो स्टार बन गया। भविष्य में भी जिसे आवाज दूंगा वो स्टार जरूर बनेगा। यह कहना है दो दशक पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवॉर्ड हासिल कर चुके अभिजीत भट्टाचार्य का। वे कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने के लिये पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने मां भद्रकाली शक्तिपीठ और गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना की और बोले अगली बार कुरुक्षेत्र बिना बताए आऊंगा। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के सवाल पर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि शाहरुख खान को उन्होंने करीब दो दशक तक अनेक बड़ी हिट फिल्मों में आवाज दी। हम दोनों ने एक दूसरे को बनाया। आज भी उनके गीतों में वही ताजगी है। तमाम गीत एक से बढ़कर एक हैं। केवल शाहरुख ही नहीं, बल्कि सैफ अली, खान ,सलमान खान ,संजय दत्त, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर कपूर को भी आवाज दी। हालांकि पिछले करीब एक दशक में पुराना या नया एक भी नाम नहीं है, जिनके लिए अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्म में गीत गाया हो। फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले इसकी बड़ी वजह खुद अभिजीत को मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Haryana - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों में भले उनके फैन कम न हुए हों, मगर कई तरह के विवादित और बड़े बोल उनके फिल्मी कॅरियर पर भारी पड़े हैं। दरअसल 90 के दशक में फिल्म दीवाना से चर्चा में आए शाहरुख खान ने सफलता हासिल करते हुए जिस तरह से बॉलीवुड के बादशाह बनने तक का सफर तय किया था, यकीनन उस बादशाहत को कायम करने में अभिजीत भट्टाचार्य की प्लेबैक सिंगिंग का भी अहम किरदार रहा। हालांकि इस सदी के पहले दशक में फिल्मों में भी इनका साथ बना रहा, मगर इनमें एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसने शाहरुख और अभिजीत में न केवल दूरी पैदा की, बल्कि मीडिया में यह बात खूब चर्चा में रही कि अभिजीत भट्टाचार्य ने ही शाहरुख खान के लिए भविष्य में फिल्मों में गीत न गाने का एलान किया था। यही कारण रहा कि साल 2009 में बिल्लू बारबर के बाद शाहरुख की फिल्मों में उनकी आवाज नहीं सुनाई दी। 

4 of 6
कुरुक्षेत्र पहुंचे अभिजीत भट्टाचार्य से भेंट हुई तो उनसे इस विषय में बात भी की गई लेकिन वह बड़ी सफाई के साथ यह कहते हुए कन्नी काट गए कि वह फिल्मों के बारे में आज बात नहीं करना चाहते, क्योंकि सवाल यह था कि उनके चाहने वालों को जल्द किस फिल्म में उनका गीत सुनाई देगा ? हालांकि शाहरुख खान के सवाल पर वह इतना जरूर बोले कि मैंने नहीं, बल्कि हम दोनों ने एक दूसरे को बनाया है। यकीनन भविष्य में भी स्क्रीन पर जिसे वह आवाज देंगे वह एक्टर स्टार जरूर बनेगा।   
विज्ञापन

5 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फाइल फोटो
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि नया दौर मोबाइल व सोशल साइटस का बन चुका है। इस प्रचलन से थिएटर और म्यूजिक इंडस्ट्री भी संकट में है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका असर होगा। लोग म्यूजिक को सुनना भूल गए हैं और मोबाइल से ही संगीत सुनने की इच्छा को पूरी करते है। सीधे शब्दों में कहूं तो लोगों को मुफ्त का संगीत सुनने की आदत पड़ चुकी है और यह खराब आदत है। अभिजीत भट्टाचार्य गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे। उन्होंने इस तीर्थ और 52 शक्तिपीठों में से एक मां भद्रकाली शक्तिपीठ में भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फाइल फोटो
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि अभिजीत भट्टाचार्य ने पूजा के उपरांत बताया कि वह पहली बार कामाख्या देवी शक्तिपीठ पर जब गए तो उसके बाद वह 15 बार वहां पहुंचे थे। वह मां भद्रकाली से प्रार्थना करते हैं कि मां यहां दोबारा जब भी बुलाएगी वह जरूर यहां पहुंचेंगे। अभिजीत भट्टाचार्य से जब हैदराबाद घटनाक्रम के आरोपियों पर हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह एकदम बोले मजा गया। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद ऐसे दरिंदों पर जनता की चाहत को पूरी करने वाली अच्छी खबर सुनने को मिली है। सुखद यह है कि जिन देशों में ऐसे दरिंदों को सजा दी जाती है, ठीक वैसी ही प्रथा यहां भी शुरू हुई है, अब इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। इससे हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें