फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं ये प्लास्टिक वाला पत्तागोभी

Thu, 11 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
आए दिन नकली खाद्य पदार्थों का खुलासा हो रहा है, पहले आम और अब घर-घर में खाया जाने वाला पत्तागोभी। मंडियों में बिकने वाले इन पत्तागोभी की सच्चाई देखकर हिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
इन दिनों पत्ता गोभी से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अम्बाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को इस वीडियो को बनाने वाले शख्स को ढूंढ निकाला और इस पूरे मामले की सच्चाई पता की।
विज्ञापन

3 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
युवक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने उस पत्तागोभी को गैस पर गर्म करके दिखाया और इसके बाद खींचा तो वह प्लास्टिक की तरह खिंच गई। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने यह पत्तागोभी रोजमर्रा की तरह सब्जी मंडी से ही खरीदी थी, जिसके बाद मामले की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग उस तक पहुंचा। 

4 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
दरअसल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है कि आजकल मार्केट में प्लास्टिक की पत्ता गोभी बेची जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
इस वीडियो में एक युवक पत्तागोभी को गैस की तेज लो पर जलाने की कोशिश करता नजर आ रहा है लेकिन वह जलने की बजाए नरम हो जाती है। इसके बाद वह उसे खींचने की कोशिश करता है तो वह प्लास्टिक की तरह खींचने लगती है। 
विज्ञापन

6 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
इस वीडियो को वायरल करने वाले शख्स मोहित तक पुलिस पहुंची तो उसने फिर से यह करके दिखाया। इसके बाद पुलिस उस सब्जी वाले के पास पहुंची जहां से मोहित ने पत्तागोभी खरीदी थी। 
विज्ञापन

7 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदार से पत्तागोभी के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिए। दुकानदार कृष्ण कुमार का कहना है कि वे सब्जी आढ़ती से लेकर आते हैं। अगर इस तरह का कोई मामला है तो सब आढ़ती करते हैं। 
 

8 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुभाष ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया और इस वीडियो बनाने वाले शख्स तक पहुंचा है।
विज्ञापन

9 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
सब्जी मंडी और दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए हैं और इन्हें जांच के लिए भेज दिया है। जांच के बाद पता चल पाएगा कि क्या इन पत्तागोभी में कोई मिलावट है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें