पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : एएनआई
कैप्टन सरकार हालात से निपटने में असफल : शिअद
उधर, शिरोमणि अकाली दल ने कोरोना के फैलाव से निपटने में कैप्टन सरकार को असफल करार दिया। राज्य सरकार निजी अस्पतालों के कामकाज को नियमित करने में ही फेल रही है, जिसके कारण 69 फीसदी अस्पतालों ने टीका का पहला डोज भी अब तक किसी को नहीं दिया है। अकाली दल के उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु की दर तीन फीसदी तक पहुंच गई है, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा है। जबकि राज्य सरकार ने अब तक वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।