फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

Tue, 03 Feb 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
1 of 9
गर्भवती वार्ड में दर्द से तड़प रही थी। कोई उसे देखने वाला नहीं था। इतने में वह फर्श पर गिरी और अपने आप डिलीवरी हो गई। देखिए तस्वीरें।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

2 of 9
ये तस्वीरें सोनीपत के सामान्य अस्पताल की हैं। यहां फर्श पर बच्चे को जन्म देने की बात सुनकर आनन-फानन में मौके पर ही तीन-चार स्टाफ नर्स तो पहुंचीं, लेकिन उन्होंने भी डिलीवरी की बाकी की प्रक्रिया फर्श पर ही पूरी कराई।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

3 of 9
वार्ड उसके लिए डिलीवरी रूम बन गया था, फर्श ही उसके लिए बेड हो गया था। इन्हीं हालात में अंजना बच्चे को जन्म दे रही थी। यह नजारा जिसने भी देखा, वो सिर्फ अस्पताल प्रशासन को कोसता नजर आया।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

4 of 9
अस्पताल प्रशासन की उदासीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस समय पीड़िता को दर्द हुआ, उस समय वार्ड में कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। जब वह मदद के लिए बिस्तर से उठकर चली तो फर्श पर ही गिर गई।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

5 of 9
गांव जाटी की रहने वाली अंजना को दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को सामान्य अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया था। लगभग 11 बजे के आसपास डिलीवरी से पूर्व वार्ड में मौजूद नर्स उसे ग्लूकोज चढ़ाकर किसी काम से वार्ड से बाहर चली गई।

विज्ञापन

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

6 of 9
लगभग पांच मिनट बाद अंजना को तेज दर्द की शिकायत हुई। आसपास किसी स्वास्थ्य कर्मी को न पाकर अंजना ने खुद ही मदद मांगने की सोची। इसी सोच के साथ वह बिस्तर से उठकर चली ही थी कि दर्द अचानक बढ़ गया और वह फर्श पर ही गिर पड़ी और तेज दर्द से कराहने लगी।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

7 of 9
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला तेज दर्द से कराह रही थी, लेकिन मौके पर कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं था। जब डिलीवरी प्राकृतिक रूप से शुरू ही हो चुकी थी तभी सूचना पर स्टाफ नर्स दौड़ती आईं और प्रसव में जुट गईं।

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

8 of 9
बाद में अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी वहां आकर डिलीवरी में सहायता करने लगे। जब सब कुछ सही सलामत रहा और महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया तब जाकर वहां मौजूद सभी महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली। दोनों को 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दर्द से बिलखी, फर्श पर गिरी ...और हो गई डिलीवरी

9 of 9
जिस तरह से सोमवार को सामान्य अस्पताल में फर्श पर डिलीवरी कराई गई है। उससे स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े होते हैं। उनकी यह लापरवाही जच्चा और बच्चे की जान पर भी भारी पड़ सकती थी।

Next
AU ऐप में पढ़ें