फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून से पेट्रोल- डीजल की किल्लत होना तय, यहां पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

Wed, 14 Jun 2017 10:17 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
petrol pump
हर रोज बदलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों के पायलट को अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। जिसके चलते अब 3300 पेट्रोल पंप बंद होने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 8
petrol pump
सरकार ने देश में 15-16 जून की मध्यरात्रि से पेट्रोल एवं डीजल के दाम रोजाना आधार पर तय करने का एलान किया है। वहीं पेट्रोलियम डीलर को यह रास नहीं आ रहा है। इसके विरोध में पंजाब के पेट्रोलियम डीलर 15-16 जून की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगरे। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत होना तय है। पेट्रोलियम डीलरों का साफ कहना है कि इससे उनको रोजाना नुकसान होगा, इसकी भरपाई करना संभव नहीं है। ऐसे में सरकार का यह फरमान उनको मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

3 of 8
petrol pump
उल्लेखनीय है सरकार ने पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के पांच शहरों चंडीगढ़, जमशेदपुर, पाडुचेरी, उदयपुर एवं विशाखापट्टनम में चालीस दिनों के लिए दैनिक मूल्य परिवर्तन प्रणाली को शुरू किया था। अब  इसे पूरे देश में 16 जून से लागू करने का प्रस्ताव है। 

4 of 8
petrol pump
उधर तेल कंपनियों ने सभी डीलरों को आश्वस्त किया है कि 15 जून की मध्य रात्रि के बाद अगले दिन का रेट देर शाम आठ बजे तक घोषित कर दिया जाएगा। इसकी सूचना एसएमएस, ई-मेल, मोबाइल एप, डीलर के वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। ताकि रेट को लेकर उनको किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

5 of 8
petrol pump
गौरतलब है कि पंजाब में कुल 3387 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 3218 पंप सरकारी तेल कंपनियों ने जुड़े हैं और बाकी निजी कंपनियों के। सूबे मेें रोजाना 30 लाख 91 हजार लीटर पेट्रोल एवं 110 लाख लीटर से अधिक डीजल की बिक्री होती है। नतीजतन सूबे में रोजाना करीब साठ करोड़ रुपये के डीजल एवं 21.74 करोड़ रुपये के पेट्रोल की बिक्री होती है। ऐसे में एक दिन की हड़ताल से प्रदेश में करीब 82 करोड़ के पेट्रो उत्पादों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
petrol pump
साफ है कि इस पर सरकार को राजस्व का नुकसान भी होगा। पंजाब पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की अंतरिम कमेटी के सदस्य मनजीत सिंह एवं नवनीत कुमार का कहना है कि 15-16 जून की मध्यरात्रि से सूबे के पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उनका कहना है कि पेट्रोल पंपों को रोजाना रेट तय करने से अधिक नुकसान होगा। इसे सहन नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

7 of 8
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
डीलरों की मांग है कि उनको रोजाना के उतार चढ़ाव से मुक्त किया जाए। पंपों के स्टॉक को भी तेल कंपनियां अपने अधिकार में लें और बिक्री के हिसाब से उनको कमीशन दिया जाए। अन्यथा रोजाना दाम परिवर्तित करने वाली नीति पर चलना असंभव होगा।
विज्ञापन

8 of 8
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
उद्यमी एवं किसान हड़ताल को लेकर चिंतित
उधर पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर उद्यमी एवं किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि  इससे फैक्ट्रियों एवं खेतों में कामकाज प्रभावित होगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स के प्रधान अवतार सिंह कहते हैं कि पेट्रोल पंप मालिकों से बातचीत करके बीच का रास्ता निकाला जाए। भारतीय किसान यूनियन (एकता) के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि धान की बीजाई का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल का विपरीत असर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें