राम रहीम के 'भक्त' शरीफ तो बिल्कुल नहीं थे, देखिए उन्होने नामचर्चा घर में क्या-क्या इकट्ठा कर लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Ram Rahim Verdict
सरकारी आदेशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के सभी 13 नामचर्चा घरों में ताले जड़ दिए हैं। नामचर्चा घरों में छानबीन के दौरान पुलिस को पेट्रोल बम, लाठियां व अन्य धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। पेट्रोल बम के मिलने से साफ है कि डेरा समर्थक बड़ी साजिश की फिराक में थे।
विज्ञापन
3 of 8
Ram Rahim Verdict
इस दौरान एक नामचर्चा में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य गेटों पर ताला जड़ने के बाद यहां पर एसडीएम द्वारा नोटिस भी चस्पा दिए गए हैं। भारी मात्रा में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है।
4 of 8
Ram Rahim Verdict
सुबह से ही विभिन्न थानों से पुलिस फोर्स प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नामचर्चा घरों में कार्रवाई करने के लिए जुटने लगे। कार्रवाई सबसे पहले नन्हेड़ा स्थित नामचर्चा घर से आरंभ हुई। यहां पर नाले के ठीक साथ बने नामचर्चा घर में कुछ युवा व महिलाएं मौजूद थी। पुलिस व फोर्स के आते यहां पर कार्रवाई आरंभ कर दी गई। अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने को कहा गया। सर्च अभियान के दौरान यहां से पुलिस को डंडे मिले जिन्हें जब्त किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
Ram Rahim Verdict
बब्याल व गुरुनानक नगर के डेरों पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो बाबा समर्थक पहले ही डेरों से नदारद मिले, डेरों पर ताला जड़ा मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मुलाजिमों को मुख्य गेट से अंदर दाखिल करवाकर डेरे की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि डेरों में एक-दो डंडे जरूर मिले वो भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पहले से लगे तालों पर प्रशासनिक ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 8
Ram Rahim Verdict
बाकायदा डीएसपी सुरेश कौशिक व एसडीएम सुभाष सिहाग द्वारा डेरे के बाहर नोटिस चस्पा कर डेरा समर्थकों को भी जानकारी दी गई और शांति बनाए रखने के लिए चेताया गया था। प्रशासन द्वारा नोटिस लगाने का मुख्य उद्देश्य ये था कि डेरा समर्थकों को जानकारी मिल सके और वह डेरे में कोई भी गतिविधि न कर सके।
विज्ञापन
7 of 8
Ram Rahim Verdict
गायब मिली सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क
पुलिस ने नाम चर्चा घर के स्टोर, कैंटीन व रसोई को खंगाला वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमें सीसीटीवी कैमरे के सभी उपकरण थे लेकिन हार्ड डिस्क नहीं मिली। पेट्रोल की बोतलें मिली हैं। बोतलों व लाठियों की गिनती की जा रही है। मौके से हार्ड डिस्क नहीं मिली जिसके लिए जांच चल रही है।
सुनील कुमार, प्रभारी, बराड़ा थाना।
कलालटी नामचर्चा घर में मिले डंडे
मुलाना पुलिस ने कलालटी गांव स्थित नाम चर्चा घर पर तालाबंदी की। तालाबंदी के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व मुलाना पुलिस ने नाम चर्चा घर के सभी कमरों की गहनता से जांच की व इस दौरान डेरे से दर्जनों लाठियां, सरिये व लोहे की रोड़ बरामद की गई।