फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

Sat, 24 Oct 2015 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
तीसरी मौत कारण तो आजतक स्पष्ट नहीं पाया है, लेकिन इस मौत ने बॉलीवुड से एक हीरा छीन लिया। बीते 22 अक्टूबर 2015 की सुबह उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पर पड़ा हुआ मिला। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब्ब ने बना दी जोडी का 'डांस से चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट उनके नाम हैं। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने मुंडेआं तो बच के रहीं ने काफी धूम मचाई थी। बाद में उनका बॉलीवुड का रुख किया। वहां भी झंडे गाड़ दिए। लेकिन बीच में साथ छोड़ चले गए।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

2 of 10
बेटे का जन्मदिन नहीं मना सके: गायक लाभ जंजुआ की अपनी कोई औलाद नहीं थी। इस कारण उन्होंने एक बच्चा गोद लिया था। 28 अक्तूबर को उनके बेटे का जन्मदिन है। परिजनों के मुताबिक मुंबई जाने से पहले जंजुआ अपने बेटे के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे हुए थे।  वह 19 अक्तूबर को मुंबई रवाना होते हुए दोस्तों को फोन पर कह गए थे कि 28 अक्तूबर को उनके बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

3 of 10
57 का कनेक्शन: 1957 में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में पैदा हुए लाभ सिंह जंजुआं ने 57 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर ही दिल की बीमारी के चलते दम तोड़ा। इनके पिता का नाम सुच्चा सिंह और मां का नाम राओ कौर है। उनको 26 अक्तूबर को घर वापिस आना था और अगले दिन लुधियाना में जागरण में महामाई का गुणगान करना था।

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

4 of 10
गुरुद्वारे में कीर्तन से शुरुआत: लाभ सिंह जंजुआं का एक भाई और तीन बहनें हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत गांव माजरी मना सिंह से की। बीए फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कॉलेज से की थी। उन्होंने संगीत की शिक्षा गुरु जसवंत पंवरा से ली। पहले लाभ जंजुआ स्कूलों-कॉलेज के कार्यक्रमों में गीत गाते और साथ ही कीर्तन आदि में पेशकारी देते। वे गुरुद्वारे में भी कीर्तन करते थे।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

5 of 10
पंजाबी गीतों से हुई शुरुआत: लाभ सिंह जंजुआं ने पंजाबी में अपनी कैसेट निकाली जिनसे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। उनकी प्रसिद्ध एलबम में रातां तो लंबे खत और बेवफा माशूक के नाम शामिल हैं। इसके बाद 2002 में गीतकार चन्नी खन्ना वाले का लिखा गीत ‘मुंडियां तो बच के रही, नी तू हुणे हुणे हुई मुटियार’ गाने के बाद वह बॉलीवुड में भी छा गए।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

6 of 10
परिजनों के मुताबिक मुंबई जाने से पहले जंजुआ अपने बेटे के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह 19 अक्तूबर को मुंबई रवाना होते हुए दोस्तों को फोन पर कह गए थे, कि 28 अक्तूबर को उनके बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

7 of 10
गायकी को 8 साल में छोड़ा घर: जंजुआ का परिवार बेशक खेती करता था, मगर संपन्न भी था। शुरू से ही गायकी के जुनून और परिवार की रोकटोक से तंग आकर एक बार 8 साल की उम्र में ही जंजुआ ने घर छोड़ दिया। मेलों में जाकर गायकों को सुनते और मौका मिलता तो खुद भी गा लेते। हार कर परिवार को उनके शौक के साथ समझौता करना पड़ा।

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

8 of 10
आवारा कुत्तों को घर लाकर पालते थे: उनके मन में बेजुबान जानवरों के लिए भी दर्द था। वह गलियों में आवारा घूमते कुत्तों को घर लाकर पालते थे। अब भी करीब एक दर्जन कुत्ते उनके घर पर पल रहे हैं। कुछ दिन पहले एक जख्मी गाय घर लाकर उसका इलाज करवाया।

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

9 of 10
सबसे ज्यादा उनकी मौत उनके बेटे के लिए परेशान करने वाली है। उनके बेटे का 28 अक्टूबर को जन्मदिन है। लाभ जंजुआ की अपनी कोई औलाद नहीं थी। इस कारण उन्होंने एक बच्चा गोद लिया था।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक लाभ जंजुआ के बारे में 10 चौंकाने वाली बातें

10 of 10
खुद मुंबई तो पत्नी रहती थी पंजाब में: लाभ जंजुआ भले ही मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर रहते थे, लेकिन उनकी पत्नी बलजीत कौर अपने बेटे के साथ पंजाब में ही रहती हैं। जंजुआ की मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बलजीत कौर मुंबई के लिए रवाना हो गईं। परिजनों के मुताबिक लाभ जंजुआ का अंतिम संस्कार खन्ना या उनके पैतृक गांव माजरी में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें