फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 की मौत: जानलेवा साबित हो रहा ठंड से बचने का यह तरीका, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह उपाय

Sat, 04 Jan 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जानलेवा साबित हो रही अंगीठी की आग!
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। लोग इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। लेकिन एक छोटी सी गलती लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इन हादसों से बचा जा सकता है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार ये मौत का कारण भी बन जाती है। पंजाब और हरियाणा में ठंड के इसी सीजन में 11 लोगों की जान अंगीठी की वजह से चली गई । 
विज्ञापन

2 of 6
Haryana - फोटो : अमर उजाला
केस-1 पंजाब के मोहाली में बुधवार यानि 1 जनवरी 2020 को न्यू ईयर पार्टी में कैटरिंग के लिए आए चार लोगों की मौत हो गई। ये चारों युवक पार्टी के बाद सर्वेंट क्वार्टर में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। मृतकों की पहचान धर्मपाल सिंह (25), अमित (20) और रजनीश (17) गांव कांसल व द्वारिका (30) के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद धुंध और ठंड अधिक देखकर चारों लोग घर जाने की बजाय कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में ही रुक गए थे। इस दौरान इन्होंने वहां पर अंगीठी जलाकर रख ली और सो गए। सुबह व्यापारी के किसी मुलाजिम ने वहां पर जाकर देखा तो चारों कमरे में बेसुध पड़े थे। चारों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
लुधियाना में भी दो बच्च्चों की जान अंगीठी ने के धुएं ने ले ली।
केस-2 लुधियाना के सुभाष नगर में ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने कमरे में अंगीठी जलाई। इसके बाद परिवार सो गया। दम घुटने से  दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों के माता-पिता और दो रिश्तेदार भी जहरीली गैस से बेहोश हो गए थे। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां सौरव कुमार (10) और गौरव कुमार (12) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की जानकारी  24 दिसंबर की सुबह हुई, जब पड़ोसी परिवार को जगाने आए। 

4 of 6
मोहाली में पहुंचे चारों मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
केस-3 अंगीठी की गैस से चाचा-भतीजे की भी जान ले ली। घटना पंजाब के राजपुरा में 28 दिसंबर को हुई। यहां भी अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई थी। राजपुरा के मस्जिद कालोनी में एक ही परिवार के चार लोग ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाकर सो थे। अगली सुबह नजदीकी लोगों ने शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनमें दो की मौत हो चुकी थी। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर थी। मृतक और पीड़ित सभी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अंगीठी के धुएं में जान गंवाने वाले चारों युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
केस-4 हरियाणा के सोनीपत में भी मां-बेटी की जिंदगी अंगीठी के धुंए ने लील लिया। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोई महिला और एक साल की बेटी की मौत सोमवार यानि 30 दिसंबर को हो गई। काम से वापस लौटे पति ने जब दोनों को बेसुध पाया तो उन्हें लेकर हॉस्पिटल गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। मृतक अपने पति के साथ 25 दिन पहली ही सोनीपत आई थी। अंगीठी की आग ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोते-बिलखते मृतकों के परिवार के लोग।
केस-5 हरियाणा के कैथल में भी अंगीठी ने एक जिंदगी खत्म कर दी। 31 दिसंबर की रात दंपती कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। दम घुटने से 65 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने मौत का कारण अंगीठी की वजह से ऑक्सीजन का खत्म होना बताया। दो दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पूर्व गांव नरड़ में गैस गीजर के प्रभाव के कारण एक किशोरी की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें