फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से आए लोगों ने सुनाई दर्द भरी दास्तान, बोले- अब नागरिकता मिलने की जगी उम्मीद

Wed, 11 Dec 2019 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
बनारसी दास और अनंत राम. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर की मंगू बस्ती, भार्गव कैंप समेत आधा दर्जन इलाकों में करीब 250 परिवार ऐसे बसे हैं, जिनको अब नागरिकता मिल जाएगी। यह लोग पाकिस्तान से आकर भारत में बस गए थे लेकिन वह भारतीय नागरिक नहीं बन पाये थे। इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है।

विज्ञापन


गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, द्वारका दास बताते हैं कि गोपाल दास डोगरा समेत कई नामवर हस्तियां थी, जिन्होंने नागरिकता दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। जिस तरह से सूबे व केंद्र की सरकार इन लोगों को परेशान कर रही थी, वह काफी मुश्किल था। 

खुफिया एजेंसी के लोग तो आए दिन पहुंच जाते थे कि आपने कमरा कैसे डाल लिया, आपके पास पैसा कहां से आया ? लोग दिन भर डीसी कार्यालय या थाने में धक्के खाते थे, ताकि किसी तरह से हाजिरी लग जाए। 1998 में जब इन शरणार्थियों को हर माह थाने व डीसी कार्यालय में जाकर हाजिरी लगानी पड़ती थी तो हमारा एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री लालकृष्ण अडवाणी से मिला था और उनको बताया था कि पाक से आए हिंदुओं के साथ काफी धक्का हो रहा है, इनको सरकारी बाबू ही परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह हाजिरी लगानी पड़ती तो उन्होंने तत्काल इसकी अवधि एक साल कर दी थी। कीमती भगत बताते हैं कि वह करीब 20 बार इस कार्य के लिए दिल्ली गए और गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय तक गुहार लगाई। अब जाकर खुशी महसूस हो रही है और ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार ने सुन ली है। अब कम से कम इन लोगों को यह सुकून तो है कि वह भारत के नागरिक बन जाएंगे।

मेरा तो पूरा परिवार मुस्लिम बना डाला
बनारसी दास की कहानी काफी दर्दनाक है। बानरसी दास बताते हैं कि वह निक्कू दे कोठे इलाके में रहते थे। उनकी पत्नी शानो, बहन शाली के अलावा बेटे, अशोका व बिट्टू थे। वहां पर अल्पसंख्यकों पर काफी जुल्म हो रहे थे। मैं वीजा लगवाकर भारत आ गया। आगे यहां पर कुछ कामधंधा सेट कर पत्नी व बाकी परिवार को बुलाना था लेकिन वहां पर पता चल गया कि सारा परिवार इंडिया जाने वाला है तो वहां के लोगों ने पासपोर्ट छीन लिया। 

परिवार को लूट लिया और उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया। कुछ समय पहले मेरे पहचान के लोग पाक गए थे, जिन्होंने बताया कि मेरा पूरा परिवार धर्म बदल चुका है। मुझे आज तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अब केंद्र सरकार ने बिल पास कर दिया है। मुझे सुकून मिला है कम से कम मैं अब हिंदुस्तान का नागरिक बन जाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें