फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस की तस्वीरें: जल-थल में योग कर दिया निरोग रहने का संदेश, पंजाब-हरियाणा में दिखा उत्साह

Sun, 21 Jun 2020 11:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
कोरोनो वायरस की वजह से विश्व योग दिवस आज (21 जून) 'घर पर योग परिवार के साथ योग' के संदेश के साथ पूरे हरियाणा-पंजाब में मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास सभी घर पर परिवार के साथ योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दे रहे हैं। योग करते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हरियाणा में जल-थल में लोगों ने योग किया। आइए देखते हैं तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घर पर ही योग किया। उन्होंने कहा कि योग मन, आत्मा व शरीर को जोड़ता है और हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। इस बार कोविड-19 के चलते घर पर योग-परिवार के साथ योग का पालन करते हुए घर में ही योग करें।
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल में अपने परिवार के साथ घर पर ही योग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने आवास पर ही योग दिवस मनाया। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित आवास पर योग किया और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

4 of 8
कुरुक्षेत्र में जल में योग
झज्जर के डीसी जितेंद्र कुमार और सिरसा के डीसी रमेश चंदर ने भी अपने वापस पर योग कर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। फतेहाबाद से परिवार के साथ योग करते हुए लोगों की तस्वीरें आमने आई हैं। यहां पर लोग प्रधानमंत्री मोदी के संदेश 'घर पर योग परिवार के साथ योग' का अनुसरण करते हुए दिखे। जींद के विधायक कृष्ण मिढ्डा ने भी घर पर योग किया।
विज्ञापन

5 of 8
जल में योगा करते हुए आदिबद्री के महंत। - फोटो : अमर उजाला
नारनौल में नगर पालिका चेयरमैन भारती सैनी ने बच्चों के साथ घर पर योग किया। वहीं गांवों में भी योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। जींद के रूपगढ़ गांव में युवा योग करते हुए नजर आए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यमुनानगर के गांव टोपरा कलां में स्थित देश के सबसे बड़े अशोक चक्र के सामने योगाचार्य प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और विधायक कृष्ण मिढ्डा ने भी किया योग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगाचार्य प्रदीप ने कहा कि निरन्तर योगाभ्यास करने से शरीर ही नहीं बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अनियमित खान-पान और देर रात तक जागना शरीर और मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसी वजह से रोगप्रतिरोधक शक्ति कम होना, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अनिद्रा जैसी बिमारियों के हम शिकार हो जाते है। वहीं आदिबद्री मंदिर के महंत राजेश्वर शास्री ने पानी में योग कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और प्राणायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए हम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग कम्यूनिटी, इम्यूनिटी और यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है। वहीं पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद्र गुप्ता ने भी अपने आवास पर योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

8 of 8
घर पर लोगों ने किया योग।
पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और एनआरआई मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घर में ही रहकर मनाने की अपील की है। सोढी ने कहा कि कोविड-19 जैसा अनिश्चित संकट पूरे संसार में बुरे प्रभाव दिखा रहा है, इसलिए हमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घर पर ही मनाना चाहिए। अगर कहीं खुले में भी योग आसन करना हैं तो सामाजिक दूरी एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रोटोकॉल को अपनाना चाहिए, ताकि हम खुद और अन्य को सुरक्षित रख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें