अगर आप पेटीएम यूज करते हैं तो सावधान, क्योंकि लिंक क्लिक करते ही खाते में जमा पैसा गायब हो जाएगा और आप कंगाल भी हो सकते हैं। यानि अगर आपको कोई मोबाइल पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का लिंक भेज रहा है, या फिर आपसे क्विक सपोर्ट, टीम व्यूअर और ऐनी डेस्क नामक ऐप को डाउनलोड करवा रहा है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि शातिर ठग पेटीएम केवाईसी अपडेट करने की आड़ में आपसे मोटी रकम ऐंठने में लगे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
फाइल फोटो
साइबर सेल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 25 दिनों में 80 से ज्यादा ऐसी शिकायतें आई हैं, जिनमें लोग केवाईसी अपडेट करने के चक्कर में मोटी रकम गवा चुके हैं। हैरानी की बात है कि इनमें से पुलिस अभी तक एक भी मामला सुलझा नहीं सकी है। आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह से अब तक शहर के अलग-अलग जगहों से लोग साइबर सेल पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायत केवाईसी को अपडेट करने को लेकर हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
फाइल फोटो
सूत्रों के अनुसार, शातिर अब तक करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। शातिर दो तरीकों से केवाईसी को अपडेट करने का झांसा दे रहे हैं। पहले केस में वह आपको लिंक भेजकर आपकी बैंक डिटेल भरवाएंगे, जबकि दूसरी तरफ वह आपसे ऐप डाउनलोड करवा रहे हैं। साइबर सेल का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह को पकड़ा जाएगा।
4 of 8
फाइल फोटो
शातिर ऐसे करते हैं ठगी
आपके मोबाइल पर पेटीएम का केवाईसी अपडेट करने का टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। मैसेज में मोबाइल नंबर होता है। अगर दो से तीन दिन के अंदर आपने उस नंबर पर फोन नहीं किया तो शातिर आपसे संपर्क करते हैं। इसके बाद वह आपसे केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर आपसे क्विक सपोर्ट नामक ऐप को डाउनलोड करवाकर सभी ऑप्शन का अलाउ करवाया जाता है। बाद में लिंक भेजकर उसमें बैंक डिटेल मांगी जाती है, डिटेल को भरते ही खाते से रुपये उड़ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फाइल फोटो
इन ऐप से सावधान रहने की जरूरत
साइबर सेल के अनुसार, जालसाज ठगी करने के लिए ज्यादातर क्विक सपोर्ट, टीम व्यूअर और ऐनी डेस्क ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, यह ऐप दूसरे कंप्यूटर का एक्सेस हैक करने के लिए बनाया गया है, लेकिन हैकर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल कर लोगों के पैसे ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
फाइल फोटो
जागरूकता ही बचा सकती है साइबर क्राइम से
अगर कोई व्यक्ति पेटीएम केवाईसी के नाम पर कॉल करता है या मैसेज भेजता है तो उसपर भरोसा मत करें। किसी के कहने पर बिना जांचे परखे कोई ऐप डाउनलोड न करें। ऐप को डाउनलोड करने पर शातिर आपके मोबाइल पर होने वाले हरकत पर नजर रखता है। अपने पेटीएम का नया वर्जन डाउनलोड करते रहें। ठगी होने पर फौरन अपने बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाएं।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
24 घंटे के अंदर बंद हो जाएगा पेटीएम
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह टैक्सी स्टैंड चलाते हैं। उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि अगले 24 घंटे के अंदर आपका पेटीएम बंद हो जाएगा। मैसेज को देखते ही दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर दिया। फोन पर व्यक्ति ने कहा कि पेटीएम को चालू रखवाना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से क्विक सपोर्ट ऐप को डाउनलोड करें। ऐप को डाउनलोड करते ही पेटीएम अकांउट से 12,500, और डेबिट कार्ड से 13990 और 13999 रुपये तुरंत कट गए।
लिंक में बैंक डिटेल भरते ही कट गए रुपये
रामदरबार निवासी रजत ने बताया कि उनके नंबर पर फोन आया कि आपका पेटीएम बंद होने वाला है। इसके बाद टेक्स्ट मैसेज में एक लिंक आया। लिंक खोला तो उसमें कुछ बैंक डिटेल मांगी गई। जैसे ही डिटेल भरी तो खाते से दो बार में 1498 और 5 हजार रुपये कट गए। इसके बाद फौरन आईडी को ब्लॉक कर दिया।