B.Tech की पढ़ाई करने के बाद एक युवा आतंकी बन गया, उसके आतंकी बनने के पीछे एक लव स्टोरी है, और मां का ऐसा साथ है जिसने पूरी दुनिया को एक सवाल के साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
bomb
आतंक का न तो कोई चेहरा होता है, न कोई धर्म, आतंक एक सोच का वो बिगड़ा हुआ मंसूबा है, जो न जाने कब किसमें पनप जाये। ये बात पटियाला में घर में बम बनाने वाले रजतवीर सिंह से साबित हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
bomb
अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए बम बनाने में पैसा कहां से आता रहा, इस बड़े सवाल से पहली बार पर्दा उठ रहा है। रजतवीर का कनेक्शन भले ही पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जुड़ा दिखाई देता हो। लेकिन बीटेक पास बेरोजगार इस इंजीनियर ने उस रिश्ते का सहारा सबसे पहले लिया, जिसे दुनिया मां कहती है।
4 of 7
bomb
कॉलेज में प्यार में धोखा खाने के बाद पढ़ाई पूरी होने के बाद जिस प्यार की उसे सबसे ज्यादा जरुरत पड़ी वो उसकी मां ने दिया। मां के इसी लाड ने शायद बेटे को ऐसे रास्ते पर ला दिया कि परिवार को भनक तक न लगी। परिवार तो दूर की बात है गलत और सही का पता तो रजतवीर को भी नहीं लग पाया।
विज्ञापन
5 of 7
bomb
बताया जाता है कि अपने आतंक के खतरनाक मंसूबों को पाले रजतवीर चंडीगढ़ में अपने कॉलेज के जमाने में बेहद शरीफ हुआ करता था, उस दौरान एक लड़की से मुलाकात में उसे पहली नज़र में प्यार हो गया। लेकिन ये प्यार तब नफरत में बदल गया, जब लड़की के परिवार वालों ने रजतवीर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
bomb
प्यार में धोखा खाए रजतवीर की जिंदगी यहीं से पलटती है, और वो ऐसे रास्ते पर चला जाता है, जहां से लौटना मुश्किल हो गया। घर में रहकर खाली दिमाग शैतान बन गया। रजतवीर सिंह घर में बम बनाने की प्लानिंग करने लगा। इस बम को बनाने के लिए रजतबीर अपनी मां किरनजीत कौर को डरा-धमका कर पैसे लेता था और इस पैसे से मोबाइल फोन और बम बनाने की सामग्री खरीदता था। यह बयान किरनजीत कौर के रिश्तेदार ने पुलिस को दिया है। पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर में अपने घर में इंजीनियर रजतवीर सिंह बम तैयार करता था।
पहले ब्रेकअप और फिर बेरोजगारी का चेहरा देखने के बाद परिवार को डर था कि रजतवीर की पैसे की मांग पूरा न होने पर वो खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वह उसकी हर मांग को पूरा करते गए। लेकिन इस फैसले ने पूरा परिवार अब उजाड़ दिया है। आतंकी बने बेटे ने पुलिस से बचने के लिए सुसाइड कर दिया। पिता जेल में है और मां ने दुनिया में हुई बदनामी की वजह से सुसाइड कर लिया है।