फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां क्यों देती थी बम बनाने में BTech इंजीनियर बेटे का साथ, वजह पर यकीं न होगा

Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
bomb
मां अपने इंजीनियर बेटे को बम बनाने में मदद करती थी, जब लोगों को यह पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए वो क्यों करती थी ऐसा।
विज्ञापन

2 of 10
bomb
घर में ही कुकर बम बनाते पकड़े जाने पर पटियाला के बीटेक इंजीनियर रजत ने सुसाइड कर ली। बदनामी के डर से मां किरणजीत कौर ने भी फंदा लगा लिया, फिर रिश्तेदारों ने एक खुलासा किया। रिश्तेदारों ने बताया कि रजत मां को डरा धमकाकर उससे पैसे लेता था। मां को डर था कि बेटा कहीं कुछ कर न ले या कर न दें। इसलिए वह उसकी हर मांग को पूरा कर देती थी।
विज्ञापन

3 of 10
bomb
क्यों बनाता था
एक तरफा प्यार में पड़ा था चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला पंजाब के पटियाला का रजतवीर। लड़की का पीछा किया करता था तो परेशान होकर उसने घर वालों को बता दिया। घरवालों ने रजत को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इस बात का बदला लेने के लिए उसने बम बनाने की ठानी ताकि लड़की के परिवार को उड़ा सके।

4 of 10
bomb
ISI से डील की
जांच में पता चला है कि रजतवीर घर में कुकर बम बनाता था। उसने बम बनाने के लिए आईएसआई से डील की थी। 27 साल के रजतवीर सोढी ने फेसबुक पर भिंडरावाला और पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर के फोटो और वीडियो लाइक शेयर भी किए थे। 2015 में बीटेक कंप्लीट करते-करते वह आतंकी विचार रखने लगा था, जो उसकी फेसबुक पोस्ट से साबित होती है।
विज्ञापन

5 of 10
bomb
वीडियो गेम्स से लेता था आइडिया
माना जा रहा है कि इन एक्शन वीडियो गेम्स से क्रिएटिव आइडिया लेकर रजतवीर घरेलू सामान से ही बम तैयार करता था। पुलिस को घर से तीन कुकर बम, पांच पिस्टल, पाइप बम और विस्फोटक मिला है। बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) टीम ने रजतवीर के दोनों घरों की चैकिंग की और उसके कमरे से एक्शन वीडियो गेम्स की 90 पेन ड्राइव और 80 सीडीज बरामद हुई।
विज्ञापन

6 of 10
bomb
घरेलू जुगाड़ से मैकेनिज्म स्विच बनाए
रजतवीर बम के लिए ज्यादातर घरेलू सामान का यूज किया था, इसमें टॉय बम, ड्रमी, वाशिंग मशीन टाइमर औऱ क्लिप भी शामिल थे। वाशिंग मशीन से निकाले टाइमर को टाइमर डिले स्विच के लिए यूज किया था। रजत ने घरेलू जुगाड़ से मैकेनिज्म स्विच बनाए हुए थे, जिसे ड्रमी और कपड़े सुखाने की क्लिप के जरिए सेट किया हुआ था। ड्रमी का ढक्कन और क्लिप के जरिए बम ब्लास्ट का सर्किट के द्वारा ब्लास्ट करने की प्लानिंग करता था।
विज्ञापन

7 of 10
bomb
हैवी एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने का सामान पकड़ा
बम डिस्पोजल टीम के हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव बनाने का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा घर के ऊपर के कमरे में से एक 12 बोर का खोल, बम बनाने का कैमिकल, कूकर बम, ड्रमी बम, टाइम डिले स्विच, मैकेनिज्म स्विच, इन्जेक्शन स्विच और बम बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला अन्य सामान बरामद हुआ।

8 of 10
bomb
टब बाल्टी में चेक करता था बम की रेंज
घर की जांच के दौरान एक लोहे का टब और बाल्टी मिले, जिनमें राख और विस्फोट के निशान थे। बीडीएस टीम ने बताया कि रजतवीर इस बाल्टी और टब में ट्रायल बम का ब्लास्ट करके बम की रेंज चेक करता था। बम बनाने के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पीछे पड़े खाली मैदान में कई बार रजत ने बम विस्फोट किया।

9 of 10
bomb
ऐसे हुआ खुलासा
रजत अकसर बम का ट्रायल लिया करता था,​ जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दो दिन से युवक का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर पहुंची तो रजत ने फाय‍रिंग कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान जब्त किया।
विज्ञापन

10 of 10
bomb
पिता को गिरफ्तार किया
मामले में पुलिस ने रजतवीर के पिता हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने उन्हें सेशन कोर्ट में पेश किया, जहां से हरप्रीत को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस उनसे ज्यादा जानकारी जुटाने की फिराक में है। सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा मामले की जांच अभी भी जारी है। हरप्रीत सिंह की कार से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें