फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTech इंजीनियर के इरादों पर सनसनीखेज खुलासा, कामयाब होता तो तबाही मचती

Tue, 06 Jun 2017 09:15 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
bomb
घर में ही बम बनाने वाले बीटेक पास इंजीनियर रजतवीर के इरादों को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है, अगर वह कामयाब हो जाता तो तबाही मचती।
विज्ञापन

2 of 8
bomb
पटियाला स्थित घर में बम बनाने का आरोपी रजतवीर सिंह एक बड़ा बम बनाने की तैयारी में था। छोटे बम तो वह केवल बमों की क्षमता चेक करने के लिए बना रहा था। यह खुलासा रविवार को पुलिस जांच में हुआ है।
विज्ञापन

3 of 8
bomb
पता चला है कि रजतवीर सिंह पटाखों से बारूद लेकर बम बनाता था। वह अपने पिता के नाम लिए तीन और खुद के नाम पर ली गई दो लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूकों से भी बारूद लेता था और इसे भी बम बनाने में इस्तेमाल करता था।

4 of 8
bomb
जानकारी के मुताबिक, रजतवीर सिंह सनकी स्वभाव का था और कहीं आता-जाता नहीं था। न कोई उसका दोस्त था। बस चौबीस घंटे अपने कमरे में बंद रहता था। आजकल के नौजवानों की तरह वह घूमना फिरना पसंद नहीं करता था।
विज्ञापन

5 of 8
bomb
एसएसपी डॉ. एस भूपति ने बताया कि रजतवीर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर जरनैल सिंह भिंडरावाला और अजहर मसूद की फोटो डालकर उसे लाइक किया था। वहीं अपने घर में भी भिंडरावाला और निर्मल बाबा की फोटो लगा रखी थी।
विज्ञापन

6 of 8
bomb
एसएसपी ने कहा कि रजतवीर किस आतंकी संगठन के संपर्क में था, इसके बारे में जानन की कोशिश की जा रही है। रजतवीर के पिता हरप्रीत सिंह ने माना है कि वह भी बेटे के साथ अकसर शाम को पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक खाली पड़ी जगह पर बम टेस्टिंग के लिए जाता था।
विज्ञापन

7 of 8
bomb
हरप्रीत सिंह ने बताया कि बम बनाने के लिए सामान खरीदने के लिए रजतवीर अपने मां-बाप से पैसे लेता था। एसएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान भी रजतवीर के घर से बरामद तार, टाइमर, पोटाशियम परमेगनेट, सल्फर, इथानोल, यूरिया, सिरिंजों और तार से बने प्रेशर उपकरणों की बैलिस्टिक और फोरेंसिक माहिरों की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
bomb
साथ ही उसके घर से बरामद पेन ड्राइव और 12 के करीब पुराने मोबाइल फोन की भी साइबर सेल जांच कर रहा है। इन सभी जांच रिपोर्टों के आधार पर ही पुलिस मामले की तह तक पहुंच पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें