बीटेक पास इंजीनियर घर में बम बनाता था और मां उसका साथ देती थी। आखिर कैसे बनाता था और मां कैसे साथ देती थी, पढ़िए 11 चौंकाने वाले खुलासे।
विज्ञापन
2 of 12
bomb
क्यों बनाता था
एक तरफा प्यार में पड़ा था चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला पंजाब के पटियाला का रजतवीर। लड़की का पीछा किया करता था तो परेशान होकर उसने घर वालों को बता दिया। घरवालों ने रजत को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इस बात का बदला लेने के लिए उसने बम बनाने की ठानी ताकि लड़की के परिवार को उड़ा सके।
विज्ञापन
3 of 12
bomb
ISI से डील की
जांच में पता चला है कि रजतवीर घर में कुकर बम बनाता था। उसने बम बनाने के लिए आईएसआई से डील की थी। 27 साल के रजतवीर सोढी ने फेसबुक पर भिंडरावाला और पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर के फोटो और वीडियो लाइक शेयर भी किए थे। 2015 में बीटेक कंप्लीट करते-करते वह आतंकी विचार रखने लगा था, जो उसकी फेसबुक पोस्ट से साबित होती है।
4 of 12
bomb
वीडियो गेम्स से लेता था आइडिया
माना जा रहा है कि इन एक्शन वीडियो गेम्स से क्रिएटिव आइडिया लेकर रजतवीर घरेलू सामान से ही बम तैयार करता था। पुलिस को घर से तीन कुकर बम, पांच पिस्टल, पाइप बम और विस्फोटक मिला है। बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) टीम ने रजतवीर के दोनों घरों की चैकिंग की और उसके कमरे से एक्शन वीडियो गेम्स की 90 पेन ड्राइव और 80 सीडीज बरामद हुई।
विज्ञापन
5 of 12
bomb
घरेलू जुगाड़ से मैकेनिज्म स्विच बनाए
रजतवीर बम के लिए ज्यादातर घरेलू सामान का यूज किया था, इसमें टॉय बम, ड्रमी, वाशिंग मशीन टाइमर औऱ क्लिप भी शामिल थे। वाशिंग मशीन से निकाले टाइमर को टाइमर डिले स्विच के लिए यूज किया था। रजत ने घरेलू जुगाड़ से मैकेनिज्म स्विच बनाए हुए थे, जिसे ड्रमी और कपड़े सुखाने की क्लिप के जरिए सेट किया हुआ था। ड्रमी का ढक्कन और क्लिप के जरिए बम ब्लास्ट का सर्किट के द्वारा ब्लास्ट करने की प्लानिंग करता था।
विज्ञापन
6 of 12
bomb
हैवी एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने का सामान पकड़ा
बम डिस्पोजल टीम के हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव बनाने का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा घर के ऊपर के कमरे में से एक 12 बोर का खोल, बम बनाने का कैमिकल, कूकर बम, ड्रमी बम, टाइम डिले स्विच, मैकेनिज्म स्विच, इन्जेक्शन स्विच और बम बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
7 of 12
bomb
टब बाल्टी में चेक करता था बम की रेंज
घर की जांच के दौरान एक लोहे का टब और बाल्टी मिले, जिनमें राख और विस्फोट के निशान थे। बीडीएस टीम ने बताया कि रजतवीर इस बाल्टी और टब में ट्रायल बम का ब्लास्ट करके बम की रेंज चेक करता था। बम बनाने के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पीछे पड़े खाली मैदान में कई बार रजत ने बम विस्फोट किया।
8 of 12
bomb
ऐसे हुआ खुलासा
रजत अकसर बम का ट्रायल लिया करता था, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दो दिन से युवक का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर पहुंची तो रजत ने फायरिंग कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान जब्त किया।
9 of 12
bomb
पिता को गिरफ्तार किया
मामले में पुलिस ने रजतवीर के पिता हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने उन्हें सेशन कोर्ट में पेश किया, जहां से हरप्रीत को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस उनसे ज्यादा जानकारी जुटाने की फिराक में है। सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा मामले की जांच अभी भी जारी है। हरप्रीत सिंह की कार से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था।
10 of 12
bomb
बदनामी के डर से मां ने दी जान
मामले की जांच चल ही रही थी कि बदनामी के डर से रजतवीर सिंह की मां किरनजीत कौर ने भी शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली है। किरनजीत कौर ने शुक्रवार देर रात घर में पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में खुद को घिरा देखकर किरनजीत कौर ने यह कदम उठाया है। वहीं मां के सुसाइड करने से मामला अब ज्यादा संवेदनशील हो गया है।
11 of 12
bomb
डरा-धमका कर मां से पैसा लेता था रजत
एसएसपी डॉ. एस भूपति के मुताबिक घर में बम बनाने का आरोपी रजतवीर सिंह अपनी मां किरनजीत कौर को डरा-धमका कर उससे पैसा लेता था और इस पैसे से मोबाइल फोन व बम बनाने की सामग्री खरीदता था। यह बयान किरनजीत कौर के रिश्तेदार ने पुलिस को दिया है। रिश्तेदार के मुताबिक किरनजीत कौर को डर था कि जवान लड़का कहीं कुछ कर न ले। इसलिए वह उसकी हर मांग को पूरा कर देती थी।
किरनजीत पावरकॉम में क्लर्क थी
किरनजीत कौर (55) पावरकाम में बतौर क्लर्क तैनात थी। हरप्रीत की एमसीए पास बेटी अनमोल कौर (29) ने सदर थाना पुलिस के पास बयान दिया कि रजतवीर के सुसाइड करने, पिता के पुलिस हिरासत में होने और ऊपर से परिवार की इस सारे मामले को लेकर बदनामी होने के कारण उसकी मां काफी डिप्रेशन में थी। इसी वजह से उन्होंने जान दे दी।