भारत अब पूरी दुनिया को पाकिस्तान का घिनौना चेहरा दिखाएगा, उस देश की नापाक करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोलेगा। जानिए आखिर कैसे होगा ये सब?
विज्ञापन
2 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : PTI
दरअसल, पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की सोमवार को मोहाली की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनआईए को अगली सुनवाई पर आतंकियों से बरामद किए गए हथियारों को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एनआईए के पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट भी इस दौरान अदालत में पेश होंगे। अदालत ने इस संबंध में समन जारी कर दिए हैं। ट्रायल एनआईए की खुली अदालत में चलेगा।
विज्ञापन
3 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : PTI
एनआईए की कोशिश यह है कि पाकिस्तान की करतूत को पूरी दुनिया के सामने रखा जा सके। इससे पहले पाकिस्तान में पकड़े गए इंडियन नेवी के अफसर कुलभूषण जाधव का ट्रायल बंद कोर्ट में हुआ था। इससे पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी व सीनियर प्रोसीक्यूटर सुरिंदर सिंह सोमवार दोपहर सवा 12 बजे अदालत में पहुंचे। उन्होंने अदालत को नोटिफिकेशन की कॉपी सौंपी। इसमें अदालत को एनआईए के केस सुनने के लिए मंजूरी दे गई।
4 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने अदालत को केस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई पर हमले में आतंकियों से बरामद हुए हथियार पेश किए जाएं। साथ ही एनआईए की तरफ से तैयार किए गए गवाहों की सूची में से पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट को पेश करने के आदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट इस समय किसी दुर्गम क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही अन्य जानकारियां अदालत के समक्ष पेश की गई हैं।
विज्ञापन
5 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि 2-3 जनवरी 2016 की रात को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट एयरफोर्स के बेस पर हमला किया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। जबकि 37 लोग घायल हो गए थे। जबकि 4 दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने चारों आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे। वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
6 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : ANI
इस मामले की सुनवाई मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में चल रही है। अदालत इस हमले के मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर समेत चार आतंकियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। इसमें मौलाना का भाई मुफ्ती अब्दुल राउफ, शाहिद लतीफ और कासिफ जान शामिल हैं। यह सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
7 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
पठानकोट हमले के दौरान एयरफोर्स के एक मुलाजिम अरीबाजेगन के घर व अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा था। सुनवाई के दौरान वह भी अदालत में पेश हुए। साथ ही उन्होंने एक एप्लीकेशन अदालत में दायर की है। इसमें मांग की है कि हमले में उसकी बाइक को काफी क्षति पहुंची थी। साथ ही बाइक को केस प्रॉपर्टी बना दिया गया था। इस बाइक को रिलीज कर दिया जाए, ताकि वह इसका लाभ उठा पाएं। अदालत ने एप्लीकेशन ले ली है, इस पर फैसला अगली सुनवाई पर होगा।
8 of 9
पठानकोट आतंकी हमला
एनआईए ने पंजाब पुलिस के विवादित एसपी सलविंदर सिंह को भी अपना गवाह बनाने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक उन्हें गवाह घोषित नहीं किया गया है। एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में अदालत में सीआरपीसी की धारा 311 के तहत उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। हालांकि, उसके बयान कब दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बारे में आने वाले दिनों में ही फैसला लिया जाएगा।
इसके अलावा एनआईए ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारियों के नाम भी गवाहों की सूची में शामिल किए गए हैं। जेल में बंद आतंकियों को भी गवाह बनाया गया है। हमले से बरामद सभी सामान का डिजिटल प्रमाण भी तैयार किया गया है। ताकि किसी चीजों को कोई नुकसान न पहुंच सके। इसमें आतंकियों की कॉल डिटेल से लेकर अन्य सामान शामिल हैं।