देखिए इस लड़की की अदाएं देखकर कहीं पसीना न छूट जाए। तस्वीरें काफी बोल्ड हैं और ये लड़की क्रिकेटर हरभजन सिंह को कंधों पर बिठा चुकी है।
विज्ञापन
2 of 9
Shweta Mehta
इसके अलावा हाल ही में इस लड़की ने एमटीवी रोडीज राइजिंग-14 का खिताब जीता है। ये लड़की हरियाणा के फतेहाबाद की है। नाम है श्वेता मेहता। इस खिताब के लिए नेहा धूपिया की टीम की श्वेता का मुकाबला प्रिंस नरुला की टीम के बसीर अली से था। हालांकि, श्वेता का नाम शाम को 7 बजे टेलिकास्ट हुए फाइनल एपिसोड से पहले ही मीडिया में आ गया था। झांसी से शुरू हुआ रोडीज का ये सफर ग्वालियर, आगरा, अमरोहा और पानीपत से होते हुए कुरुक्षेत्र में खत्म हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
बेहतरीन फिटनेस एथलीट, गजब व्यक्तित्व वाली श्वेता ने प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर इस शो में शामिल होने का मौका पाया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शानदार कामयाबी के पीछे की कहानी। दुनिया की सबसे श्रेष्ठ फिटनेस एथलीट में शामिल 28 साल की श्वेता मेहता जेराई वुमेन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 जीत चुकी हैं और अब यह खिताब जीता है।
4 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता पेशे से एक इंजीनियर हैं। श्वेता ने 2009 में जीजेयू, हिसार से बीटेक किया और आईटी में नौकरी करने के लिए बैंगलुरू चली गई। वहां 5 साल तक आईटी कंपनी में नौकरी की। श्वेता के पिता जनक मेहता आढ़ती हैं और मां कृष्णा हेड टीचर हैं। श्वेता के रोडीज में सेलेक्ट होने पर दोनों बेहद खुश हैं। परिवार में बड़े पापा सुभाष चंद्र, बड़ी मम्मी ईशा मेहता, तीन भाई प्रवेश, संदीप और सलील है।
विज्ञापन
5 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता मेहता के पास 70 हजार तनख्वाह वाली नौकरी थी। हफ्ते में दो दिन छुट्टी होती थी और दोस्तों और परिजनों का पूरा सपोर्ट था, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि उन्हें किसी और क्षेत्र में काम करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपने पैरेंट्स को समझाया और फिटनेस व बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में कदम रखा। यहां कुछ समय में ही उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली।
विज्ञापन
6 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
फिटनेस एथलीट बनने के लिए श्वेता ने शानदार लाइफ-स्टाइल छोड़कर एथलीट की कड़ी लाइफस्टाइल को जीवन का लक्ष्य बना लिया। राह आसान नहीं थी, एक छोटे से शहर से आई लड़की के लिए फिटनेस वल्र्ड में आकर नाम कमाना एक दूर का सपने जैसे था, आखिर कई चुनौतियां जो थी सामने, पर फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने को श्वेता हर कुर्बानी देने को तैयार थी।
विज्ञापन
7 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
बॉडी बिल्डिंग के लिए अनिवार्य शर्त है कि बिकनी पहननी पड़ेगी, परिवार के विरोध के बावजूद उसने बिकनी पहनी, इसके बाद फिटनेस में करियर बनाने के लिए उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। बॉडी बिल्डर बनने के लिए महंगे प्रोटीन लेने के लिए खुद की सारी जमा पूंजी तक लगा दी। फिर भी बॉडी बिल्डिंग के लिए जरूरी न्यूट्रीटेट्स के लिए पैसों की कमी पड़ी तो श्वेता ने बड़ा घर छोड़कर छोटा घर ले लिया।
8 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता बताती हैं, अब लोगों को दिखता है कि मैं कितनी हॉट हूं, या मेरे मसल्स कितने मजबूत हैं, लेकिन इसके लिए बहुत पसीना बहाया है, अपना सबकुछ झोंक दिया था इसके लिए। एमटीवी रोडीज के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए श्वेता बताती हैं कि इस कार्यक्रम में जीत हासिल करना उसका लक्ष्य था और उन्हें पूरा यकीन था कि वो इसे जीत लेंगी, जीत भी लिया।
श्वेता कहती हैं कि अगर किसी फिल्मकार ने उन्हें बहुत शानदार रोल ऑफर किया तो उसे इंकार नहीं है, लेकिन फिलहाल फिटनेस उसका पहला और आखिरी प्यार है। आमतौर पर छोटी उम्र में इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद लड़कियों का एक ही ख्वाब होता है, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, लेकिन फतेहाबाद की श्वेता मेहता कुछ अलग ही है। वो कहती हैं कि फिल्में उसका ख्वाब नहीं हैं, उसका ख्वाब है फिटनेस।