पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भी वहां की सुरक्षा में ऐसे सुराख हैं जिसका आतंकवादी कभी भी फायदा उठा सकते हैं। देखिए तस्वीरों में। रिपोर्ट: सुरिंदर पाल, पठानकोट।
विज्ञापन
एयरबेस की सुरक्षा का ऐसा सुराख, फायदा उठा सकते हैं आतंकी
2 of 6
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भी वहां की सुरक्षा में ऐसे सुराख हैं जिसका आतंकवादी कभी भी फायदा उठा सकते हैं। दरअसल पठानकोट स्थित एयरफोर्स स्टेशन का एक हिस्सा हिमाचल में पड़ता है और इस हिस्से में गांव बेली महंता के जाने वाले रास्ते में लगती बेसकैंप की लंबी दीवार के तीनों पावर बल्ब गायब हैं।
विज्ञापन
एयरबेस की सुरक्षा का ऐसा सुराख, फायदा उठा सकते हैं आतंकी
3 of 6
देश की सुरक्षा से जुड़े फाइटर एयरबेस का ठिकाना जो पाकिस्तान बॉर्डर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हो और उसकी दीवार के तीन पावर बल्ब गायब हों, यह सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। पठानकोट का एयरबेस करीब 24 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। एक तरफ एमबी नहर सटी हुई है जो एयरफोर्स के साथ-साथ कुछ दूरी तर तक चलती है।
एयरबेस की सुरक्षा का ऐसा सुराख, फायदा उठा सकते हैं आतंकी
4 of 6
देश की सुरक्षा से जुड़े फाइटर एयरबेस का ठिकाना और उसकी दीवार के तीन पावर बल्ब गायब हों, यह सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। पठानकोट का एयरबेस करीब 24 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। एक तरफ एमबी नहर सटी हुई है जो एयरफोर्स के साथ-साथ कुछ दूरी तर तक चलती है। इस नहर रूपी नाले के आसपास छह-छह फुट तक झाड़ियां उगी हुई हैं। अगर कोई इसमें खड़ा हो जाए तब भी आसानी से नजर नहीं आ सकता।
विज्ञापन
एयरबेस की सुरक्षा का ऐसा सुराख, फायदा उठा सकते हैं आतंकी
5 of 6
शायद इसी नाले को क्रास कर आतंकवादी एयरबेस कैंप के अंदर पहुंचने में कामयाब हुए थे। एयरफोर्स की तरफ से करीब 2-3 किलोमीटर तक फैली इन झाड़ियों को साफ करवाने के लिए कोई कदम तक नहीं उठाया गया। इसी नहर से आगे जाने पर एयरफोर्स स्टेशन की एक दीवार के साथ गांव बेली महंता को रास्ता मुड़ता है। यह हिमाचल प्रदेश का गांव है।
एयरबेस की सुरक्षा का ऐसा सुराख, फायदा उठा सकते हैं आतंकी
6 of 6
करीब एक किलोमीटर की इस दीवार की सुरक्षा के लिए तीन बड़े पावर बल्ब के लिए पोल लगे हुए हैं हालांकि बल्ब एक भी नहीं है। पोल पर खाली खोल और होल्डर रह गए हैं। मरकरी के पावर बल्ब को जानबूझकर उतारकर दीवार को खाली छोड़ा गया था या फिर यह महज लापरवाही थी। इस दीवार से ही कुछ दूरी पर पंजाब का गांव अकालगढ़ है, जहां आतंकवादियों ने एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी को छोड़ दिया था।