पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के पूर्व एसपी सलविंदर से जुड़े 6 ठिकाने पर NIA की टीम ने छापे मारे। देखिए।
विज्ञापन
SP सलविंदर के 6 ठिकानों पर NIA के छापे
2 of 7
छापामारी सलविंदर के घर और सहयोगियों के गुरदासपुर के 4 और अमृतसर के दो ठिकानों पर की गई। एनआई की टीम ने अमृतसर में एसपी सलविंदर के जयचौक सिंह नगर में बने घर में पत्नी, दोनों बेटियों और बेटे से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मीडिया को घर में प्रवेश पर पाबंदी थी।
विज्ञापन
SP सलविंदर के 6 ठिकानों पर NIA के छापे
3 of 7
जानकारी के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को पूर्व एसपी सलविंदर सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट के बाद से ही उसके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए गए थे। कुछ लोगों से कड़ी पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद आज सलविंदर के घर और बाकी ठिकानों पर छापे मारे गए।
SP सलविंदर के 6 ठिकानों पर NIA के छापे
4 of 7
सूत्र कहते हैं कि एजेंसी छापेमारी द्वारा सलविंदर की संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है। NIA ने रसोइए के साथ सलविंदर के दोस्त राजेश के घर पर भी छापा मारा है। उधर, सलविंदर फिलहाल NIA के दफ्तर में हैं। NIA अब उनके व्यवहार की वैज्ञानिक जांच करा रही है।
विज्ञापन
SP सलविंदर के 6 ठिकानों पर NIA के छापे
5 of 7
पठानकोट हमले की कड़ियों को जोड़ने के लिए एनआईए की टीम सलविंदर से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि एनआईए को कुछ संवेदनशील जानकारी हाथ लगी है। हालांकि जांच टीम इसके बारे में मीडिया से कुछ भी जानकारी शेयर करने से बच रही है।
विज्ञापन
SP सलविंदर के 6 ठिकानों पर NIA के छापे
6 of 7
सूत्र ये भी बताते हैं कि सलविंदर सिंह के बाद तीन और लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है। इसमें दोस्त राजेश, कुक मदन गोपाल और दरगाह संचालक शामिल हैं। साथ ही, एनआईए की टीम सलविंदर सिंह की विदेशी यात्राओं की छानबीन भी करवा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि सलविंदर के सीमा पार से ड्रग तस्करी कराने के कारोबार में शामिल होने की संभावनाओं को भी पूरी तरह से नहीं नकार रही है। ऐसे में NIA सलविंदर के घर की तलाशी से उनकी संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहती है। अगर उनके पास आय से अधिक संपत्ति पाई जाती है तो एजेंसी पुख्ता तौर पर आगे के जांच की दिशा तय करेगी।