फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कमांडो के पिता को हौसला बंधाते सीएम भी फफक पड़े

Wed, 06 Jan 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरनाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट आतंकी हमले में इनकाउंटर के दौरान शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर जाकर परिजनों का हौसला बढ़ाते-बढ़ाते मुख्यमंत्री भी फफक पड़े। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

शहीद कमांडो के पिता को हौसला बंधाते सीएम भी फफक पड़े

2 of 5
पठानकोट आतंकी हमले में इनकाउंटर के दौरान शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर जाकर परिजनों का हौसला बढ़ाते-बढ़ाते मुख्यमंत्री भी फफक पड़े। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर मंगलवार को गांव गरनाला में शहीद कमांडो गुरसेवक के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार का दर्द बांटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शहीद कमांडो के पिता को हौसला बंधाते सीएम भी फफक पड़े

3 of 5
इस दौरान गुरसेवक के पिता सुच्चा सिंह को भावुक देख उनका हौसला बंधाने लगे, लेकिन खुद पर भी नियंत्रण नहीं रख पाए और फफक पड़े। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें संभाला। खट्टर पीड़ित परिवार के साथ करीबन बीस मिनट तक रहे। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार की ओर से जो संभव मदद होगी, वो की जाएगी।

शहीद कमांडो के पिता को हौसला बंधाते सीएम भी फफक पड़े

4 of 5
उन्होंने गुरसेवक सिंह के नाम पर स्मारक स्थापित करने, किसी संस्थान, सड़क या पार्क का नामकरण उनके नाम पर करने के संबंध में स्थानीय विधायक, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और गांववासियों से विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि शहीद का नाम अमर रहे। सीएम ने यह आश्वासन दिया कि सरकार शहीद के परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने का प्रावधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद कमांडो के पिता को हौसला बंधाते सीएम भी फफक पड़े

5 of 5
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है और जो भी आवश्यक होगा उसके लिए तैयार रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर आतंकवादी ताकतों के विरुद्ध जो माहौल तैयार किया जा रहा है उससे अपने इरादों को विफल होते देख आतंकी हताश होकर इस तरह की घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें