फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी कर दी ये गलती तो दोबारा कभी नहीं बनवा पाएंगे पासपोर्ट, नियम देखें और अलर्ट रहें

Fri, 14 Sep 2018 09:52 AM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पासपोर्ट धारकों के लिए बेहद जरूरी खबर, इस एक नियम के बारे में जानते हैं क्या, जिसका उल्लंघन करने पर जिंदगी में दोबारा कभी पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे, पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 7
पासपोर्ट
विदेश मंत्रालय की व्यवस्था में यहां के अपराधियों ने सेंध लगा दी। तत्काल पासपोर्ट बनवाकर विदेश की उड़ान भर ली। पुलिस की जांच रिपोर्ट पासपोर्ट विभाग को मिली तो आनन-फानन में अफसरों ने पासपोर्ट रद्द कर दिए। इनकी तलाश शुरू हो गई है। अब इनके पासपोर्ट दोबारा नहीं बन सकेंगे। साथ ही इन पर पेनाल्टी भी डाली जाएगी। चालू वर्ष में अब तक पासपोर्ट विभाग ने 30 हजार से अधिक तत्काल पासपोर्ट बनाए हैं। पासपोर्ट आवेदकों को देने के बाद विभाग दी गई जानकारियों की जांच कराता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
passport - फोटो : demo
यह रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। जांच में पाया गया है कि 540 आवेदकों ने गलत जानकारियां दीं हैं। 20 फीसदी ऐसे आवेदक हैं, जिन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। यह आवेदक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के हैं। तत्काल पासपोर्ट बनवाने वालों में सर्वाधिक  पंजाब के हैं। चंडीगढ़ में भी एक दर्जन से अधिक अपराधी तत्काल पासपोर्ट बनवाने में सफल हो गए। 60 फीसदी ऐसे आवेदक हैं, जिनके पते सही नहीं मिले या फिर लिखे एड्रेस पर निवास नहीं कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने भी उन आवेदकों को नहीं पहचाना।

4 of 7
इंडियन पासपोर्ट
दोबारा नहीं बन सकेगा पासपोर्ट
पासपोर्ट विभाग ने इन सभी के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। अब इनका डाटा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। जैसे ही यह अपराधी या गलत जानकारी देने वाले दोबारा पासपोर्ट के लिए विभाग के पास आएंगे तो वह पकड़े जाएंगे। उन पर पेनाल्टी तो पड़ेगी ही, साथ ही उनका आजीवन पासपोर्ट भी नहीं बनेगा।
विज्ञापन

5 of 7
पासपोर्ट - फोटो : amar ujala
तत्काल पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पता प्रमाण पत्र। इसमें आवेदक आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, बैंक पासबुक, बिजली या पानी का बिल, परिवार में किसी व्यक्ति का पासपोर्ट आदि दे सकता है।
- आयु प्रमाण पत्र। कक्षा दस का बोर्ड सर्टिफिकेट मान्य।
- एक मजिस्ट्रेट से शपथ प्रमाण पत्र। वह लिखकर देगा कि वह संबंधित व्यक्ति को भली प्रकार जानता है। उसका रिकॉर्ड खराब नहीं है।
- सामान्य से दो हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क।
विज्ञापन

6 of 7
इंडियन पासपोर्ट
56 एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद्द
पासपोर्ट विभाग ने 56 और एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। इन्होंने अपनी पत्नियों का उत्पीड़न कई प्रकार से किया है। बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र केदस्ताड़ा गांव की प्रियंका, इसी क्षेत्र की रीना चौहान, कोमल मदान, सीमा, शिवांगी आदि विभाग पहुंचीं। उनकी शिकायत दर्ज कर जांच की गई। पतियों पर दर्ज केस के आधार पर विभाग ने उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए। मानसा निवासी अमृतपाल कौर के पति उन्हें छोड़कर आस्ट्रेलिया चले गए। वहीं की नागरिकता उन्हें मिल गई। विभाग ने उन्हें विदेश मंत्रालय के जरिये समन भिजवाने की सिफारिश की है। साथ ही अमृतपाल कौर की सास का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। प्रताड़ना में उनकी सास का भी हाथ रहा है। मालूम हो कि हाल ही में विभाग ने 18 एनआरआइ पतियों के पासपोर्ट रद्द किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडियन पासपोर्ट
चालू वर्ष में तत्काल पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 540 लोगों ने गलत जानकारियां दी हैं। कई आवेदकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन सभी के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। यह अब दोबारा पासपोर्ट नहीं बनवा सकेंगे।
- शिबास कबिराज, क्षेत्रीय पारपत्र अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें