9 साल के बच्चे ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अपना बेस्ट प्लेयर का अवार्ड समर्पित कर दिया। वहीं उसके मां-बाप ने भी ऐसा काम किया, जानकर आप तीनों को सेल्यूट करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
पैरा एथलीट मुकेश
पैरा टेबल टेनिस प्लेयर्स मुकेश और उनकी पत्नी पूनम की ओर से पुलवामा में शहीद हुए जवानों को वर्ल्ड गेम्स 2019 में जीते अपने मेडल समर्पित कर दिए। इस एलान के बाद उनका 9 वर्षीय बेटा यजत भी आगे आया है। यजत को सोमवार को भवन विद्यालय जूनियर सेक्टर 33 में जिमनास्टिक में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वर्ष 2019 का जिमनास्टिक का बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड को यजत ने शहीद हुए जवानों को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
पैरा एथलीट पूनम
जयत भवन विद्यालय जूनियर स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। वह चंडीगढ़ सेक्टर-7 में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जिमनास्टिक सेंटर का ट्रेनी है। यहां पर वह कोच शशि नारायण से कोचिंग लेता है। वह शहर से जिमनास्टिक का उभरता हुआ खिलाड़ी है और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए मेडल जीतता आ रहा है। वहीं मुकेश और पूनम ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2019 में दो सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी पाई। इसके मुकाबले 10-16 फरवरी तक खेले गए।
4 of 5
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
प्रतियोगिता में वर्ल्ड लेवल के टॉप पैरा टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता के लिए इस दंपति का ही चयन हुआ था, जिसे साकार करते हुए मुकेश और पूनम दोनों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फिर दोनों ने अपना मेडल पुलवामा में शहीद हुए जवानों को समर्पित कर दिए। दोनों ने पहले मुकाबले से ही जीत हासिल की। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और फाइनल में जगह बनाई। गोल्ड की दौड़ में मुकेश कोरिया के खिलाड़ी से हार गए और सिल्वर मेडल जीता।
पूनम फाइनल में हंगरी की महिला खिलाड़ी से हार गई और सिल्वर मेडल जीता। फाइनल तक पहुंचने के लिए मुकेश और पूनम ने पैरा टेबल टेनिस के शीर्ष स्तर के देशों कोरिया, जापान, मलयेशिया के खिलाड़ियों को हराने में कामयाबी पाई। मुकेश ने कहा कि सरहद पर सेना के जवान जागते हैं तो हम लोग चेन की नींद सोते हैं। देश के नागरिक होने की वजह से हमारा भी कुछ दायित्व उनके लिए बनता है। इसलिए हम पति पत्नी ने मन बनाया कि हम अपने दोनों मेडल शहीद कर्मियों को समर्पित करेंगे।