फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'वो मेरे जिगर का टुकड़ा थी, पर दरिंदों ने उसे मौत दे दी...उसकी मां को क्या जवाब दूंगी'

Wed, 17 Jan 2018 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
1 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
बेटी उस मासूम को मेरे पास छोड़ गई थी, पर वहशियों ने उसे इतना दर्द दिया कि तड़प-तड़प कर मर गई। क्या जवाब दूंगी उसकी मां को, कहते-कहते नानी बेसुध हो गई।

2 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
मामला हरियाणा के पानीपत का है। नाना और मामा की हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की बच्ची अपनी नानी के पास रहती थी। घटना के बाद नानी को ऐसा सदमा लगा कि वह खुद को संभाल नहीं पा रही है। कहती है- ‘मैंने अपनी बेटी की पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी में किसी तरह का विघ्न न होने से अपनी दोहती को अपने पास रखा था और पढ़ा लिखाकर कामयाब बनाना था।

3 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटियों को बचाने की बात कहते हैं, मैंने तो बच्ची को बचाया भी और उसको पढ़ाना भी चाहा, लेकिन समाज ने तो उसको न तो बचने दिया और न ही पढ़ने दिया। हैवानों ने उसकी दयोती के साथ गंदा काम कर हत्या कर दिया। यहीं नहीं उसकी मौत के बाद भी उसके शरीर को नहीं बख्शा। अब तो मुझे अपनी पोतियों की चिंता भी सताने लगी है’, बताइए मैं क्या करुं।

4 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
बच्ची की नानी अब आरोपियों और सरकार को कोस रही है। वह बताती हैं कि उसकी दहोती शनिवार शाम को करीब छह बजे कूड़ा डालने गई थी। उसने करीब 15 मिनट बाद ही उसको तलाश करना शुरू कर दिया। उनको पहले तो लगा कि बच्ची किसी के साथ लोहड़ी मनाने चली गई होगी, लेकिन देर रात को भी वह वापस नहीं आई तो उनकी चिंता बढ़ गई। देर रात तक बच्ची की कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

5 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
नानी कहती हैं कि रात को प्रदीप को घर के बाहर खड़े देखा था, लेकिन ये नहीं पता था कि वह इतना घिनौना काम कर चुका है। सवेरे भी प्रदीप और सागर भीड़ का हिस्सा बने रहे और इधर-उधर की बात करते हुए लोगों की बातों को भटकाते रहे। जैसे ही शक की सूई प्रदीप पर गई तो उसने कल्लू को भी जांच में शामिल करने की बात कह डाली। बस फिर क्या था। पुलिस को समझते देर नहीं लगी। पुलिस ने दोनों को वहीं पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
बताया जाता है कि दुराचार और हत्या करने के दोनों आरोपियों ने नग्न शव को घसीटते हुए वाल्मीकि मंदिर से होकर चौपाल के पीछे झाड़ियों में जमा गंदे पानी के गड्ढे में फेंक दिया। घसीटने के निशान मौके पर थे और रास्ते में लड़की का शॉल भी पड़ा हुआ था। दोनों ने निशान मिटाने के लिए सुबह के वक्त मंदिर में झाडू भी लगा दी। जबकि, पिछले कई दिनों से मंदिर में झाडू नहीं लगाया गया था। कुछ लोगों का शक इस कारण भी गहराया।
विज्ञापन

7 of 7
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
नानी ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी 14 साल पहले सोनीपत के गांव रिवाड़ा में की थी। पति-पत्नी में बच्ची के पैदा होने के कुछ दिनों बाद अनबन शुरू हो गई। उसके पति ने किसी औरत के साथ शादी कर ली। वे अपनी लड़की को अपने घर ले आए। उन्होंने बाद में उसकी शादी करनाल के गांव नीलोखेड़ी में कर दी। उन्होंने उसको दूसरी शादी के बाद वैवाहिक जीवन में किसी तरह का विघ्न न आने देने पर बच्ची को अपने पास रख लिया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें