फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐन मौके पर गायब हो जाती है हनीप्रीत, कौन कर रहा मदद? जानिए सब कुछ

Sun, 01 Oct 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के एकदम पास पहुंचकर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। बड़ा सवाल है कि उसे ऐन मौके पर पता कैसे चल जाता है? 
 
विज्ञापन

2 of 10
हनीप्रीत
हनीप्रीत लगातर पुलिस को चकमा दे रही है। पुलिस हनीप्रीत को पकड़ने के लिए देश के कई राज्यों समेत नेपाल में भी छानबीन कर चुकी है। इसी बीच हनीप्रीत दिल्ली आती है और अपने वकील से मिलकर गायब हो जाती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर वो शख्स कौन है जो हनीप्रीत का मददगार है?
विज्ञापन

3 of 10
‘हनीप्रीत’ इंसा - फोटो : self
हनीप्रीत के फरार होने के पीछे अब तक कई कयास लगाए जा चुके हैं। बीते 25 अगस्त में हरियाणा पुलिस ने राम रहीम के सुरक्षाकर्मियों से एक वायरलेस सेट भी जब्त किया था। इस सेट से पुलिस की खुफिया सूचनाएं हनीप्रीत और बाबा के गुंडों तक पहुंच रही थीं। 

4 of 10
Honeypreet Insan
सूत्रों की माने तो हरियाणा पुलिस में बैठे कई लोगों ने इस शातिर को फरार होने में मदद की है। यही लोग हनीप्रीत और देशद्रोह के आरोपी डेरा प्रवक्ता डॉ आदित्य इंसा के खिलाफ होने वाली रेड की सूचना लीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इसी वजह से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर हैं। राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत आसानी से चली गई, यदि पुलिस चाहती तो उसे गिरफ्तार कर सकती थी, क्योंकि उसी के कहने पर हिंसा और उपद्रव फैलाया गया था।
विज्ञापन

6 of 10
हनीप्रीत इंसां - फोटो : SELF
पंचकूला से निकलकर हनीप्रीत सिरसा डेरा में दो दिन तक रुकी थी। अगले दिन वह जेड प्लस सिक्योरिटी की आड़ में वहां से निकल गई। उस वक्त सिरसा में कर्फ्यू लगा हुआ था।
विज्ञापन

7 of 10
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बजाए सिरसा से बाहर निकलने में मदद कर रही थी। 28-29 अगस्त के बीच हनीप्रीत राजस्थान में अपने भाई की ससुराल में रही थी।

8 of 10
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
रेड की जानकारी लीक होने के सबूत
पंचकूला पुलिस की एक एसआईटी को जानकारी मिली थी कि हनीप्रीत इंसां गुरुग्राम के एक फ्लैट में है। इसके बाद पुलिस वहां के लिए निकली लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही हनीप्रीत निकल चुकी थी। मौके से पता चला कि हनीप्रीत पुलिस को आने से कुछ घंटे पहले ही यहां से निकली थी। 

9 of 10
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत
आदित्य इंसां भी भागा
गंगानगर से पुलिस ने दो व्यक्तियों बलजिंदर और पाल सिंह को गिरफ्तार किया था। ये वे लोग हैं जिनके पास आदित्य इंसां रुका हुआ था। यहां भी पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगानगर में आदित्य इंसां मौजूद हैं लेकिन पुलिस के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही आदित्य इंसां यहां से निकल चुका था।
विज्ञापन

10 of 10
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस रेड की जानकारी लीक हो रही है। इन लोगों का कोई हितैषी है जो पुलिस रेड की जानकारी इन्हें पहले ही दे देता है जिसके बाद ये लोग वहां से फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें