फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: देश की रक्षा को वीरांगनाओं ने ली शपथ, भावुक भी हुईं लेकिन देशभक्ति भरपूर

Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 8
पांच विधवा महिलाओं ने ली देश सेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
‘कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि के मान का है। हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है...।’
विज्ञापन

2 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
देश भक्ति के संकल्प के साथ कुछ हिम वीरांगनाएं राष्ट्रहित के लिए अपने पति की ओर से देखे गए अधूरे सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ी हैं। यह महिलाएं लगातार 44 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद देश की सरहदों की रक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर तैनात होंगी। 
विज्ञापन

3 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
हम बात कर रहे हैं उन विधवा महिलाओं की जिनके पति देश की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति दे चुके हैं। अब उसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह महिलाएं आगे आईं हैं। ऐसी पांच महिलाओं ने पंचकूला के भानू स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को देश सेवा की शपथ ली। 

4 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
अब यह महिलाएं बर्फीली चुनौतियों को भी मात देने में सक्षम हैं, क्योंकि इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। इन महिलाओं का कहना है कि इनके पति अक्सर इनसे कहा करते थे कि ‘कुछ करना ही है तो देश के लिए करो।’ ऐसी जिंदगी का कोई मतलब नहीं। 
विज्ञापन

5 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
बच्चे भी देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात होंगे : ज्योति देवी 
माता पिता की तरह बच्चे भी देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात होंगे। यह कहना है हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की रहने वाली ज्योति देवी का। ज्योति ने पति के निधन के बाद उनके अधूरे सपने को पूरे करने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का हिस्सा बनी हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
ट्रेनिंग के बाद वह देश की सरहद पर तैनात होंगी। ज्योति बताती हैं कि उसके पति सुरजीत कुमार आईटीबीपी में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। ज्योति के दो बच्चे हैं,  पांच वर्षीय आदर्श और चार वर्षीय हर्ष। ज्योति बताती हैं कि देश सेवा के साथ वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर सेना में अधिकारी बनाना चाहती हैं। ज्योति ग्रेजुएट हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
सिर्फ बेटा ही नहीं बेटी भी होगी सेना में भर्ती : सपना देवी
यूपी के बस्ती की सपना देवी ने पति के निधन के बाद ही निर्णय कर लिया था, कि पति के अधूरे सपने को वह पूरा करेंगी। वह बताती हैं कि जुलाई 2014 में उनके पति का निधन हुआ था। वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में बतौर एसआई तैनात थे। 
विज्ञापन

8 of 8
पांच विधवा महिलाओं ने ली देश सेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
वह बताती है कि एक साल की ट्रेनिंग में उनका आत्मबल बढ़ा है। वह मानसिक और शारीरिक रूप से देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह देश की रक्षा के लिए वह सिर्फ अपने बेटे को ही नहीं बेटी को भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें